24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा के तत्वाधान में आज “अरावली बचाओ जन जागरण महारैली” का आयोजन किया गया। यह रैली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आदेशों के तहत आयोजित की गई।महारैली का नेतृत्व शाहपुरा नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन ने किया। रैली तहनाल गेट से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए त्रिमूर्ति चौराहा पहुँची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में “अरावली बचाओ” की तख्तियां व बैनर लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।रैली को संबोधित करते हुए अरावली पर्वत श्रृंखला न केवल राजस्थान की जीवनरेखा है, बल्कि पर्यावरण संतुलन का मजबूत आधार भी है। लेकिन वर्तमान सरकार की लापरवाही और संरक्षण में अवैध खनन के कारण अरावली को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी अरावली को बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”उन्होंने आगे कहा कि अरावली का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। कांग्रेस स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने त्रिमूर्ति चोराहे पर जमकर आतिशबाजी की और किथाइया वितरित की।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा, नगर महामंत्री ओम सिंधी, नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर वरिष्ठ कांग्रेस नेता लादू राम खटीक, मानक घुसर, भेरू लाल खटीक, अजय मेहता, रामप्रसाद धाकड़, रामेश्वर सोलंकी सरपंच भागवत सिंह राणावत, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन पौंड्रिक छात्र हितैषी सेवक शिवराज आचार्य मंडल अध्यक संवारा कुमावत आनंद तिवारी मंडल अध्यक्ष भंवर लाल गुर्जर पूर्व पार्षद शंकर खटीक मंडल अध्यक्ष प्रधान चाड़ा केदार जाट नाथु कोली सांवर लाल कुमावत मंडल अध्यक्ष शंकर रेगर मनीष नायक युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष सूरज मेवाड़ा राजू गुर्जर पुष्पेंद्र सिंह पार्षद प्रत्याशी रविदत्त पुंडरीक युनुस खान पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश फ़ामड़ा समीर ख़ान सौरभ जोशी एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष नारायण गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सावर नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वदान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 141वा स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया समाज विरोधी गानों के खिलाफ गाड़िया लोहार समाज का आक्रोश, कार्रवाई नहीं हुई तो होगा विशाल धरना