24 News Update उदयपुर, 1 जून। राजस्थान विद्यापीठ से जुड़े अकादमिक और गैर-अकादमिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संस्था की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। पीठ स्थविर डॉ. कौशल नागदा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता श्रमजीवी महाविद्यालय से रैली के रूप में रवाना होकर देहलीगेट होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेन्द्र सिंह राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजस्थान विद्यापीठ केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य और करीब 700 कर्मचारियों की आजीविका से जुड़ा प्रतिष्ठित संस्थान है। ऐसे में संस्था की साख को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
डॉ. कौशल नागदा ने कहा कि यदि संस्था के भीतर किसी प्रकार की समस्या है तो उसका समाधान संवाद और आपसी चर्चा से निकाला जा सकता है। आंतरिक मामलों को बाहरी एजेंसियों के समक्ष ले जाकर संस्था की छवि को धूमिल करना उचित नहीं है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से ऐसे मामलों में गंभीरता से हस्तक्षेप करने की मांग की।

कुलाधिपति और कुलपति से भी की कार्रवाई की मांग
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने के बाद सभी कार्यकर्ता प्रतापनगर स्थित विद्यापीठ के प्रशासनिक भवन पहुंचे। यहां उन्होंने कुलाधिपति भंवरलाल गुर्जर और कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत से मुलाकात कर संस्था के खिलाफ जाने वाले तत्वों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग रखी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राजस्थान विद्यापीठ की प्रतिष्ठा से हजारों विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य जुड़ा हुआ है। संस्था के हितों के विरुद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ समय रहते कदम उठाना आवश्यक है।

बड़ी संख्या में शिक्षाविद और कर्मचारी रहे मौजूद
आंदोलन और ज्ञापन कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. तरुण श्रीमाली, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पारस जैन, प्रो. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. धर्मेन्द्र राजौरा, डॉ. भवानीपाल सिंह राठौड़, प्रो. धीरज प्रकाश जोशी, डॉ. सुनीता मुर्डिया, प्रो. लालाराम जाट, प्रो. सरोज गर्ग, प्रो. मलय पानेरी, प्रो. अवनीश नागर, प्रो. बलिदान जैन, डॉ. अमी राठौड़, प्रो. हेमेन्द्र चौधरी, डॉ. शैलेन्द्र मेहता, प्रो. सुनील चौधरी, डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. एस.बी. नागर, डॉ. नीरू राठौड़, डॉ. सपना श्रीमाली, डॉ. महेश आमेटा, डॉ. मोहसीन छीपा, डॉ. संजीव राजपुरोहित, डॉ. दिनेश श्रीमाली, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. गजेन्द्र सिंह राठौड़, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. उदयभान सिंह, डॉ. नजमुद्दीन, डॉ. आशीष नंदवाना, उमराव सिंह राणावत, सवाराम डांगी, डॉ. मनोज रायल, डॉ. दिपेश वत्स, डॉ. ओम पारीक, डॉ. विजय दलाल, सुरेश चावरिया, डॉ. रोहित कुमावत, डॉ. शरद वर्मा, महेन्द्र सिंह राजपूत, नवीन दीक्षित, राकेश दाधीच, लहरनाथ, राकेश गुर्जर, हर्ष दाधीच, डॉ. अमीत बाहेती, डॉ. हिम्मत सिंह, डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव, डॉ. कुलशेखर व्यास, मुकेशनाथ, जगदीश सालवी, त्रिभुवन सिंह, शैतान सिंह झाला, भेरूसिंह खरवड़, शाहदाब सहित विभिन्न संकायों के डीन, डायरेक्टर और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading