बांसवाड़ा, 20 फरवरी। शहर के माही डेम रोड पर शुक्रवार शाम एक चलती Hyundai i20 कार अचानक आग का गोला बन गई। कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। हालांकि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई। स्थिति भांपते हुए सुरेंद्र ने तुरंत कार सड़क किनारे रोकी और दरवाजा खोलकर बाहर कूद गए। बाहर निकलते ही वाहन के अगले हिस्से से तेज लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। दमकल ने पाया काबू राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और केवल लोहे का ढांचा शेष रह गया था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बारात के DJ में करंट, 5 बच्चे झुलसे: 11 हजार केवी लाइन से छूने पर हादसा, 2 अलवर जिला अस्पताल में भर्ती 22 मोबाइल और नकदी की वारदात में नाबालिग डिटेन, 6 मोबाइल बरामद