24 News Update बांसवाड़ा। वसुंधरा राजे गुरुवार को वागड़ दौरे पर रहीं। उन्होंने घाटोल कस्बे में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की, इसके बाद पूर्व विधायक नवनीतलाल निनामा के निवास गरनावट पहुंचकर उनसे मुलाकात की। राजे की इस सक्रियता को क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरणों और संगठनात्मक हलचल से जोड़कर देखा जा रहा है।गरनावट पहुंचते ही राजे का जोरदार स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच ‘जय श्रीराम’ और ‘वसुंधरा राजे जिंदाबाद’ के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने फूलों की मालाओं से उनका अभिनंदन किया। पूर्व विधायक नवनीतलाल निनामा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय उपसरपंच व समाजसेवी हरिश्चंद्र कलाल, जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईड़ा, पूर्व विधायक हरेंद्र निनामा, कांतिलाल अहारी, नरेंद्र वैष्णव, विदेश निनामा, जितेंद्र कलाल सहित कई पंचायत प्रतिनिधि और भाजपा के जिला-स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।घाटोल में धार्मिक आयोजन के दौरान पूजा-अर्चना कर राजे ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती, जमीनी जुड़ाव और जनभावनाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। समाजसेवी हरिश्चंद्र कलाल व अन्य कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विकास और जनसमस्याओं को लेकर भी चर्चा की।गरनावट से राजे सीधे त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रदेश की खुशहाली और शांति की कामना की गई।राजे के इस दौरे को केवल धार्मिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं माना जा रहा। वागड़ जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में पूर्व विधायक से मुलाकात और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद ने राजनीतिक संकेत दिए हैं। भाजपा के भीतर संगठनात्मक पुनर्संतुलन और आगामी रणनीति के संदर्भ में यह दौरा खास माना जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शराब, शक और हैवानियत: दोस्ती की रात बनी मौत की रात, टैटू ने खोल दिया कत्ल का राज, बांसवाड़ा में दिल दहला देने वाला कत्ल माही डेम रोड पर चलती कार बनी आग का गोला, युवक ने कूदकर बचाई जान