24 News Update बांसवाड़ा। मोटागांव कस्बे के दो लापता व्यापारियों में से एक को पुलिस और परिजन मृत समझकर माही नदी में तलाश रहे थे, लेकिन सोमवार को वह मध्यप्रदेश के रतलाम में जिंदा मिला। इस घटना ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। इससे पांच दिन पहले उसके साथी व्यापारी सुरेश सोनी का शव माही नदी में मिल चुका था। कार में दोनों के जूते मिलने के बाद पुलिस को लगा था कि दोनों ही नदी में बह गए हैं।8 सितंबर:मोटागांव के व्यापारी दोस्त सुरेश सोनी और हर्षित सेवक अचानक लापता हो गए। रात 8 बजे के बाद दोनों के मोबाइल फोन बंद हो गए। परिजनों ने खोजबीन की, न मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई।11 सितंबर:पुलिस और एसडीआरएफ की तलाश के दौरान भीलूड़ा के पास माही नदी में सुरेश सोनी का शव मिला। इससे दोनों के पुल से गिरने का अंदेशा हुआ।12 सितंबर:लसाड़ा पुल के पास नदी से सुरेश की कार निकाली गई। कार का फाटक खुला हुआ था और अंदर दोनों के जूते पड़े थे। इसके बाद हर्षित के भी बह जाने की संभावना मानकर पुलिस ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया।15 सितंबर:हर्षित सेवक रतलाम में जीवित मिला। बांसवाड़ा पुलिस ने उसे डिटेन कर खमेरा थाने लाकर पूछताछ शुरू की।पुलिस पूछताछ में हर्षित का बयानथानाधिकारी रामसिंह ने बताया कि हर्षित शुरुआती पूछताछ में स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। उसने इतना कहा कि पिंडावल में वह शौच के लिए रुका था, तभी सुरेश कार लेकर चला गया। इसके बाद वह डरा और अलग-अलग बसों व ट्रेनों में सफर करता रहा। डिप्टी महेंद्र मेघवाल ने बताया कि हर्षित 8 दिनों तक जगह-जगह भटकता रहा। पुलिस की विशेष टीम उससे लगातार पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शाम तक इस रहस्यमयी मामले की तस्वीर साफ हो जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation क्लिनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर इंजेक्शन की गलती का आरोप लगाया मछली पकड़ते समय युवक के हाथ में बारूदी बम फटा, हालत गंभीर