24 News update उदयपुर। शहर की ओल्ड सिटी क्षेत्र में पार्किंग शुल्क वृद्धि, फिसलन भरी सड़कों, बंद स्ट्रीट लाइट और सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर मंगलवार को स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आमजन को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए जल्द समाधान की मांग की।प्रतिनिधिमंडल में गौरव प्रताप सिंह, कौशल आमेटा, प्रतीक नागर, मोहित मेनारिया और सुरेश आदिच्य शामिल थे।ज्ञापन में गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि ओल्ड सिटी क्षेत्र में पहले मासिक पार्किंग शुल्क 1200 रुपए था, जिसे बढ़ाकर 3000 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने शुल्क में राहत देकर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को राहत प्रदान करने की मांग की।प्रतीक नागर ने गणगौर घाट, जगदीश चौक, गाड़िया देवरा सहित कई स्थानों की सड़कों के अत्यधिक फिसलन भरे होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने गणगौर घाट के ऊपर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी जल्द शुरू कराने की मांग की।वहीं कौशल आमेटा ने वार्ड-14 की संकरी गलियों में स्पीड ब्रेकर नहीं होने से लगातार हो रही दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने फिसलन भरी सड़कों पर विशेष मशीन से सतह को खुरदरा कराने तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सड़कों पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, पुलिस ने 12 पावर बाइक जब्त कीं 90 फीट गहरे कुएं से युवक का शव बरामद, डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद नागरिक सुरक्षा टीम को मिली सफलता