24 News Update उदयपुर। जिले के मावली थाना क्षेत्र के वडियार गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव 90 फीट गहरे कुएं से बरामद किया गया। कुएं के पास चप्पल, पर्स और बीड़ी का बंडल मिलने के बाद युवक के कुएं में गिरने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मावली थाना पुलिस को सूचना मिली कि वडियार गांव के समीप एक कुएं के पास किसी व्यक्ति की चप्पल, पर्स और बीड़ी का बंडल पड़ा है, जबकि संबंधित व्यक्ति का कहीं पता नहीं चल रहा। सूचना की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर के उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर तत्काल विशेष रेस्क्यू टीम रवाना की गई। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 90 फीट गहरे कुएं में तलाशी अभियान शुरू किया। लगभग डेढ़ घंटे तक चले अभियान के बाद टीम ने युवक का शव कुएं से बाहर निकाला और मावली थाना पुलिस को सौंप दिया। मृतक की पहचान भंवरलाल भील (32) पुत्र भेराजी भील, निवासी छापेड़ा, वडियार के रूप में हुई है। रेस्क्यू अभियान में गोताखोर गौरव बागोरा, विजय नकवाल, चालक प्रकाश राठौड़ तथा सुरेश सालवी और मुकेश सेन सहित नागरिक सुरक्षा विभाग के अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल युवक के कुएं में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ओल्ड सिटी की बदहाल सड़कों, पार्किंग शुल्क और स्ट्रीट लाइट को लेकर नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन फिर सक्रिय हुआ मानसून, उदयपुर में आज मध्यम, कल से 26 तक भारी बारिश की संभावना