24 न्यूज अपडेट, राजसमंद. राजस्थान के राजसमंद जिले के सिंदेसर कला स्थित हिंदुस्तान जिंक के राजपुरा दरीबा माइंस में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। यह आग आर. डी. माइंस की शाफ्ट में लगी, जिससे आसमान में काले धुएं का गुबार उठा, जिसे दो किलोमीटर दूर से भी साफ देखा जा सकता था। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर पाया काबू आग की लपटें काफी देर तक बिल्डिंग से ऊपर उठती रहीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेलमगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। शिफ्ट चेंज के दौरान लिफ्ट में लगी आग सूत्रों के अनुसार, सुबह शिफ्ट बदलने के दौरान लिफ्ट के एक हिस्से में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। चूंकि इसी लिफ्ट का उपयोग मजदूर और स्टाफ माइंस के अंदर जाने के लिए करते हैं, इसलिए आग लगने से श्रमिकों में दहशत फैल गई। शिफ्ट चेंज के दौरान वहां भारी भीड़ थी, लेकिन दमकल कर्मियों और रेस्क्यू टीम ने स्थिति को संभालते हुए आग को फैलने से रोक लिया। माइंस प्रशासन और अधिकारी मौके पर पहुंचे आग की सूचना मिलते ही माइंस प्रशासन और अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। लिफ्ट की मरम्मत और अन्य व्यवस्थाओं को पुनः सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्थानीय लोग दहशत में, प्रशासन ने दी सफाई आग की खबर फैलते ही कॉलोनी के लोग भी घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और नजारा देखने लगे। हालांकि, माइंस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation REET परीक्षा में जनेऊ उतरवाने का मामला, विधानसभा में गूंजा विवाद 16 साल बाद पेट से निकला एक रुपए का सिक्का, एंडोस्कोपी से 30 मिनट में हुआ ऑपरेशन