24 न्यूज अपडेट, अजमेर। अजमेर में डॉक्टरों ने 16 साल पुराने एक रुपए के सिक्के को युवती के पेट से सफलतापूर्वक निकाल लिया। यह सिक्का युवती ने बचपन में खेलते समय निगल लिया था, लेकिन तब किसी परेशानी के अभाव में इस पर ध्यान नहीं दिया गया। मामला तब सामने आया जब एमआरआई के दौरान उसे पेट में असहजता महसूस हुई।एमआरआई कराने पर हुआ खुलासा20 वर्षीय युवती अजमेर के एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में एमआरआई टेक्नीशियन के रूप में काम कर रही थी। ड्यूटी के दौरान जब उसने खुद की डत्प् करवाई, तो उसे पेट में खिंचाव और दर्द महसूस हुआ। डॉक्टरों से परामर्श लेने के बाद किए गए एक्स-रे में पता चला कि उसके पेट में एक सिक्का फंसा हुआ है।एंडोस्कोपी से निकाला गया सिक्कासोमवार (3 मार्च) को जेएलएन अस्पताल के गेस्ट्रोलॉजी विभाग में एंडोस्कोपी मशीन की मदद से सिक्का निकाला गया। यह पूरी प्रक्रिया मात्र 30 मिनट में पूरी हुई। आमतौर पर निजी अस्पतालों में इस ऑपरेशन का खर्च 25,000 रुपये तक होता, लेकिन मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के तहत यह निशुल्क किया गया।16 साल तक सिक्का पेट में रहने से हो सकता था बड़ा खतरागेस्ट्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमपी शर्मा के अनुसार, इतने लंबे समय तक सिक्का पेट में रहने से आंतों में घाव, अल्सर और रक्तस्राव जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती थीं। डत्प् मशीन के प्रभाव से आंतें फटने का भी खतरा था, जिससे मरीज की जान को भी जोखिम हो सकता था।बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देंडॉक्टरों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि छोटे बच्चों को सिक्के, कंचे, चुंबक और अन्य छोटी वस्तुओं से दूर रखा जाए। यदि कोई बच्चा गलती से ऐसी कोई चीज निगल ले, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें, ताकि किसी गंभीर स्थिति से बचा जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सिंदेसर कला स्थित हिंदुस्तान जिंक के प्लांट में लगी भीषण आग, दूर तक दिखीं लपटें जिला बचाओ संघर्ष समिति के तत्व धान में चल रहे आंदोलन के तहत आज 62वें दिन वार्ड 8 में दिया समर्थन और धरना