24 News Update राजसमंद। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नाथद्वारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी ट्रेवल्स बस से 101 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब परिवहन के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर बस को जब्त कर लिया है।पुलिस के अनुसार देर रात उपली ओडन स्थित मिराज हाउस के निकट विशेष नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान अजमेर से सूरत की ओर जा रही एक निजी ट्रेवल्स बस को रोककर उसकी जांच की गई। तलाशी के दौरान बस में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब के कार्टन मिले। जांच में सामने आया कि शराब परिवहन के लिए आवश्यक वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।डीवाईएसपी शिप्रा राजावत ने बताया कि जिले में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत की गई जांच में 101 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।मामले में पुलिस ने राजसमंद जिले के दिवेर निवासी धरम सिंह और गोपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों से शराब की खेप के स्रोत और गंतव्य को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध शराब नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त निजी ट्रेवल्स बस को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस का मानना है कि प्रारंभिक जांच के आधार पर यह संगठित तरीके से की जा रही तस्करी का मामला हो सकता है। इस कार्रवाई को सफल बनाने में नाथद्वारा थानाधिकारी विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल रामकरण, शिवदर्शन सिंह, लक्ष्मीनारायण, लक्ष्मण लाल, उदयसिंह, उषा, बलदेव, चैनाराम, रवि शर्मा, प्रभुलाल, मेघराज, शंभुसिंह तथा चालक लक्ष्मी लाल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने जब्त शराब और बस को कब्जे में लेकर आबकारी एवं अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 24 लाख की लूट का आरोपी कमांडो 10 साल तक देता रहा चकमा, ससुराल की झोपड़ी से दबोचा मिर्च और गन्ने के बीच उगाई जा रही ₹75.50 लाख की अवैध गांजा की फसल जब्त