24 News Update डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। दोवड़ा थाना क्षेत्र के पुनाली घाटा मार्ग पर मंगलवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज़ में एक ट्रेवल्स बस को रोककर यात्रियों से लूटपाट का प्रयास किया। हालांकि, यात्रियों की सूझबूझ और हिम्मत से बड़ी वारदात टल गई।जानकारी के अनुसार, बस चालक देवकुमार मीणा रोजाना डूंगरपुर से इंदौर के बीच ट्रेवल्स बस चलाते हैं। मंगलवार शाम बस नियमानुसार डूंगरपुर से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। रात के करीब 11 बजे जब बस पुनाली घाटा क्षेत्र में पहुंची, तभी एक इको कार में सवार 7 से 8 हथियारबंद बदमाशों ने तेज़ रफ्तार में बस को ओवरटेक कर आगे रोक लिया।बस रुकते ही बदमाश लाठियां और तलवारें लेकर बाहर निकले और यात्रियों को डराने लगे। इसी दौरान चालक ने तुरंत केबिन की लाइट जला दी और यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यात्रियों के प्रतिरोध और हंगामे से घबराकर बदमाश मौके से अपनी कार में सवार होकर भाग निकले।बस चालक ने बताया कि बदमाशों का इरादा लूटपाट का था, लेकिन यात्रियों की मौजूदगी और उनके विरोध के कारण योजना असफल हो गई। घटना के बाद चालक ने तुरंत बस मालिक और दोवड़ा थाना पुलिस को सूचना दी।देवकुमार मीणा ने बताया कि उसने बदमाशों की कार और संदिग्धों का वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत बोनट में छिपाकर लाई जा रही शराब की दो लग्जरी कारें जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार