24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। जैन जागृति सेंटर द्वारा संचालित “निःशुल्क छाछ वितरण सेवा प्रकल्प” के दूसरे दिन गुरुवार को मण्डी चौराहा स्थित शेखावत सर्कल केंद्र पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने छाछ का सेवन किया और सेवा कार्य की सराहना की।जैन जागृति सेंटर सेन्ट्रल बोर्ड चेरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई की प्रेरणा एवं सहभागिता से शुरू किए गए इस सेवा प्रकल्प में आमजन का उत्साह देखते हुए छाछ वितरण निर्धारित समय से पहले सुबह 10:45 बजे ही प्रारंभ कर दिया गया। मात्र सवा घंटे में ही लगभग 400 लीटर छाछ का वितरण किया गया।नगर के प्रमुख व्यवसायी उमराव सिंह सिंघवी ने सेवा कार्य में सहयोग स्वरूप 2100 रुपए नकद प्रदान किए। वहीं, बढ़ती भीड़ एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था भी की गई।सेवा प्रकल्प में श्रीराम गोशाला ने भी सहयोग करते हुए 50 लीटर छाछ निःशुल्क उपलब्ध करवाई, जिस पर जेजेसी परिवार ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सेंटर अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, सहायक अभियंता फतेहलाल सोनी, समाजसेवी गोतम सिंघवी,भोपाल सिंह बोड़ाना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और “नर सेवा ही नारायण सेवा” की भावना से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निम्बाहेड़ा में मकान में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एक नामजद।घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल जब्त भक्ति,श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हुआ गोठडा गांव,पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने लिया श्रीमद् भागवत कथा का पुण्य लाभ