24 News Update चित्तौड़गढ़। जिले की गंगरार तहसील के सेमलिया गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक खेत के पास लगभग 10 फीट लंबा मगरमच्छ देखा। मगरमच्छ की मौजूदगी से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया और लोग खेत के पास से दूर भागने लगे। ग्रामीणों ने तुरंत इस बारे में वन्यजीव प्रेमी मनीष तिवारी को सूचना दी, जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही उपवन संरक्षक राहुल झांझरिया के निर्देशन में वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। साथ ही वन्यजीव प्रेमी पियूष कांबले और रामकुमार साहू भी मनीष तिवारी के साथ गांव पहुंचे।
करीब दो घंटे की सतर्क और संयमित कोशिशों के बाद रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। मनीष तिवारी ने बताया कि यह मगरमच्छ पूरी तरह वयस्क था, जिसकी लंबाई करीब 10 फीट और वजन लगभग 150 किलोग्राम रहा। प्राथमिक आकलन में माना जा रहा है कि यह मगरमच्छ पास की बेड़च नदी से भटककर खेत तक पहुंच गया होगा। खेत में कीचड़ और पानी होने के कारण वह वहीं ठहर गया।
रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ को कोई नुकसान पहुंचाए बिना पकड़कर चित्तौड़गढ़ के बस्सी डैम में छोड़ दिया, जहां उसका प्राकृतिक वास है। इस ऑपरेशन में वन विभाग के कर्मचारी नाथू सिंह, भगवानलाल गायरी, शंकरलाल जाट और शंभूलाल तेली भी शामिल रहे, जिन्होंने पूरे धैर्य व सतर्कता के साथ कार्य किया।
वन विभाग ने घटना के बाद ग्रामीणों से अपील की कि अगर इस प्रकार का कोई वन्यजीव नजर आए तो घबराएं नहीं, तुरंत विभाग को सूचना दें। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसे जीव प्राय: किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन यदि उन्हें खतरा महसूस हो तो वे आक्रामक हो सकते हैं।
गांव के लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते रेस्क्यू कर मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया, जिससे किसी जनहानि की आशंका नहीं रही।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading