24 न्यूज अपडेट, जबलपुर: एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी 95 साल की मां को तपती धूप में छत पर छोड़ दिया। यह जानकारी एक गुमनाम चिट्ठी से कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना तक पहुंची, जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। चिट्ठी में बताया गया था कि बुजुर्ग महिला को उसके बेटे ने गर्मी के मौसम में तिरपाल के नीचे मरने के लिए छोड़ दिया है और खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबलपुर के त्रिमूर्ति नगर निवासी मेवालाल गुप्ता ने अपनी मां रामरती गुप्ता को छत पर छोड़ दिया था, जहां वह केवल तिरपाल के नीचे धूप से बचने की कोशिश कर रही थी। गुमनाम चिट्ठी मिलने के बाद कलेक्टर ने तहसीलदार जानकी उइके को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। शनिवार को तहसीलदार उइके, पटवारी मोंटी साहू और गोहलपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को रेस्क्यू किया। तहसीलदार ने जब बुजुर्ग से पूछा, “अम्मा, कुछ तकलीफ है?” तो बुजुर्ग महिला चुप रही। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए तहसीलदार ने उसे तुरंत छत से नीचे लाकर एक सुरक्षित कमरे में बैठाया। महिला की हालत देखकर तहसीलदार ने बेटे मेवालाल गुप्ता से बातचीत की। मेवालाल ने बताया कि वह अपनी मां को घर में रखने के कारण परेशान था, इसलिए उसे छत पर रखा। जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने छह महीने पहले अपनी संपत्ति और घर को अपने बेटे मेवालाल के नाम कर दिया था, जिसके बाद से उसने उसे छत पर छोड़ दिया था। तहसीलदार ने मेवालाल को कड़ी चेतावनी दी कि अगर फिर से ऐसी कोई घटना सामने आई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेस्क्यू टीम ने बुजुर्ग महिला की सुरक्षा के लिए उसे छत से उतारकर पूजा वाले कमरे में रखा। तहसीलदार द्वारा की गई जांच रिपोर्ट सोमवार को कलेक्टर को सौंपे जाने की उम्मीद है। इसके बाद कलेक्टर यह निर्णय लेंगे कि बुजुर्ग महिला को वृद्धा आश्रम भेजा जाएगा या फिर वह अपने घर में रहेगी। अगर बेटे के खिलाफ कोई गंभीर आरोप साबित होते हैं, तो उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading