24 News Update भीलवाड़ा, भीलवाड़ा जिले में गार्नेट के अवैध खनन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोटड़ी थाना पुलिस ने अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली और दो सेपरेटर मशीनें जब्त कीं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने खनन मशीनों के मालिकों को भी नामजद किया है और उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के रीठ और सालरिया गांव की सीमा पर अवैध खनन की सूचना प्राप्त की। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गार्नेट खनन में लगे दो ट्रैक्टर ट्रॉली और दो सेपरेटर मशीनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने इस कार्रवाई में मनप्रीत (20) पुत्र गोपाल राजपूत, निवासी मंगरोप, और हरिलाल (25) पुत्र लादू भील, निवासी कोटड़ी को गिरफ्तार किया। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध खनन के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस ने इस अभियान में गश्त और जांच के दौरान आरोपी दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया, जबकि सेपरेटर मशीनों के मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में शामिल टीमइस कार्रवाई को सफल बनाने में कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद के साथ हेड कॉन्स्टेबल रंजीत, ओंकार सिंह, कॉन्स्टेबल अर्जुन राम, अकबर, हनुमान और राकेश की अहम भूमिका रही।एसपी धर्मेंद्र सिंह की सक्रियताभीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ सख्ती को दर्शाती है, और अधिकारियों का मानना है कि इससे अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण पाना संभव होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 14 दिन पहले पाकिस्तानी से आई दुल्हनों को वापस लौटने का फरमान आते ही दूल्हों की तबीयत बिगड़ी, दुल्हनें बोलीं- मर जाएंगे मगर वापस नहीं जाएंगे बेहमी से छोड़ी गई 95 साल की मां, बेटे ने तपती धूप में छत पर किया बेज़ार; गुमनाम चिट्ठी पर प्रशासन ने की रेस्क्यू कार्रवाई