24 News Update बालोतरा. अमित जैन आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं अवैध कारोबारियों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री गोपालसिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्रीमती नीरज शर्मा आरपीएस, वृताधिकारी सिवाना के निकटतम सुपरविजन में श्री इमरान खां उनि. प्रभारी डीएसटी बालोतरा एवं श्री देव किशन उनि. थानाधिकारी सिणधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भारतमाला हाईवे पर अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सरहद भाटा भारतमाला हाईवे पर रेस्ट एरिया के पास अवैध पेट्रोलियम का विक्रय कर रहे एक आईसर टोला को डिटेन कर चालक सालुखां के कब्जा से कुल 800 लीटर अवैध पेट्रोलियम तरल पदार्थ बायो डीजल व अन्य सामग्री बरामद करने में सफलता हासिल की है।पुलिस कार्यवाहीः- ज्ञात हो कि जिला बालोतरा से होकर गुजरने वाले भारतमाला हाईवे पर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ विक्रय की आसूचना पर दिनांक 18.07.2025 को श्रीमती नीरज शर्मा आरपीएस, वृताधिकारी सिवाना एवं श्री इमरान खां, उनि. प्रभारी डीएसटी बालोतरा मय पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सरहद भाटा स्थित भारतमाला हाईवे के रेस्ट एरिया में दबिश दी गई। मौके पर बिना वैध लाइसेंस / परमिट के वाहन चालकों को अवैध रूप से पेट्रोलियम तरल पदार्थ बेचते हुए एक आईसर टोला वाहन नंबर जीजे 21 टी 6670 को दस्तयाब किया गया। वाहन चालक सालु खां पुत्र मादल खां, जाति मुसलमान, उम्र 22 वर्ष, निवासी भूका भगतसिंह, थाना सिणधरी, जिला बालोतरा को मौके पर दस्तयाब कर उसके कब्जे से आईसर वाहन की टंकी में भरे कुल 800 लीटर अवैध पेट्रोलियम बायो डीजल तथा बिक्री में प्रयुक्त प्लास्टिक की बोतलें, पाइप इत्यादि बरामद किए गए। अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस थाना सिणधरी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में अभियोग पंजीबद्ध किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तः- सालु खां पुत्र मादल खां, जाति मुसलमान, उम्र 22 वर्ष, निवासी भूका भगतसिंह, थाना सिणधरी, जिला बालोतरा।पुलिस टीमः- श्री इमरान खान उनि प्रभारी डीएसटी बालोतरा, श्री मांगुसिंह हैकानि. डीएसटी बालोतरा, श्री उदयसिंह कानि. डीएसटी बालोतरा. श्री धमेन्द्रसिंह कानि. डीएसटी बालोतरा, श्री मुकेश कुमार चाकानि. डीएसटी बालोतरा।पुलिस टीमः- श्री धन्नाराम सउनि. थाना सिणधरी, श्री जेहाराम हैड कानि. 45 वृत कार्यालय सिवाना, श्री उदाराम कानि. 85 थाना सिणधरी, श्री रूपकिशोर चा. कानि. वृत कार्यालय सिवाना। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुष्कर में 50 साल बाद बाढ़ जैसे हालात, 1000 घर पानी में डूबे, सैकड़ों टूरिस्ट फंसे कॉलोनी में सांप घूम रहे हैं और टॉयलेट सीट से पानी निकल रहा, अजमेर में बारिश ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड, 20 से अधिक कॉलोनियां जलमग्न