24 News Update खेरवाड़ा। उदयपुर पुलिस के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में ओवरलोडिंग और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 126/2026 धारा 281, 125 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में सामने आया कि करनाउवा रोड पर एक मैक्स जीप (नंबर GJ 09 M 4359) का चालक वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर, कुछ को अंदर व 5 को तो छत पर बैठाकर, लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इस दौरान वाहन को लहराते हुए चलाया गया, जिससे सवारियों की जान जोखिम में पड़ गई और मानव जीवन के लिए खतरा उत्पन्न हुआ।मामले में चालक रविप्रकाश (28) पुत्र शांतिलाल परमार, निवासी महवाड़ा, कल्याणपुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में रिपोर्ट सहायक उप निरीक्षक किशोर कुमार, थाना खेरवाड़ा द्वारा दर्ज करवाई गई है, जबकि मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक ईश्वरचंद द्वारा की जा रही है। पुलिस पूरे मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीषण गर्मी में ‘परिंडे’ बने पक्षियों का सहारा, स्कूल स्टाफ ने उठाई दाना-पानी की जिम्मेदारी सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही उजागर,करोड़ों की “गैंग हट” बनी कचरा घर, अस्पताल के सामने संक्रमण का खतरा