24 News update उदयपुर, 1 सितंबर। कुमावत वेलफेयर सोसायटी, उदयपुर के तत्वावधान में श्रमजीवी महाविद्यालय में कुमावत समाज के 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के 79 वरिष्ठजनों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया गया।सोसायटी अध्यक्ष सुधीर कुमावत ने बताया कि समारोह में लंबे समय बाद पुराने परिचितों, मित्रों और समाजजनों के मिलने से भावुक माहौल बन गया। वरिष्ठजनों ने एक-दूसरे से मिलकर पुरानी यादें ताजा कीं। उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योति शिक्षण संस्थान के संस्थापक गिरधारी लाल सिंगलवाल थे। अध्यक्षता सोसायटी संरक्षक लक्ष्मी नारायण बबेरिवाल ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर गोविंद सिंह टांक, गीता चोरमा, डॉ. भेरूलाल बातरा एवं जयदीप शिक्षण संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमावत रहे।सोसायटी महामंत्री माणक बबेरिवाल ने बताया कि सम्मानित 79 वरिष्ठजनों में 90 से 100 वर्ष आयु वर्ग के 17 तथा 80 से 90 वर्ष आयु वर्ग के 62 महिला-पुरुष शामिल रहे। इनमें कसनी बाई खण्डारिया, गिरिराज वनावड़िया, लक्ष्मी बाई माननीया, राधाबाई गोठवाल, तेजसिंह केकटिया, मोहनलाल झालवार, यशोदा बाई बबेरिवाल, गणेश बाई घीया, कमला देवी तूनीवाल, रामचंद्र बातरा, भंवरी बाई बातरा, भगवतीलाल रैना, शोभा देवी रैना, हरिबल्लभ अजमेरा, प्रतापी बाई सिंगनवाल, जुगनी बाई बबेरिवाल, घनश्याम केकटिया सहित समाज के अन्य वरिष्ठजन शामिल रहे। भामाशाहों के साथ कार्यक्रम में सहयोग करने वाले तथा संपर्क सूत्र के रूप में योगदान देने वाले समाजजनों का भी सम्मान किया गया। संचालन संयोजक सुरेंद्र झालवार ने किया तथा धन्यवाद सोसायटी मंत्री पंकज झालवार ने दिया।सोसायटी के नरेंद्र इठारा, नरपतसिंह मेरावंडिया, मांगीलाल खटवड़, निशांत बबेरिवाल, गणेशलाल बबेरिवाल, ताराचंद घीया, प्रकाश इठारा, राजेंद्र झालवार, सपना झालवार, किशन झालवार, दिनेश बबेरिवाल, पुष्कर राज बबेरिवाल, हिम्मत क्वाया, डूंगर सिंह बबेरिवाल, युगल किशोर नाहर, रोशन बबेरिवाल, मानकलाल अदानिया, रमेश बबेरिवाल, चतर सिंह बबेरिवाल, प्रमोद पालड़िया, ब्रजमोहन इठारा, सरोज पालड़िया, कैलाश देवी झालवार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इस्काॅन मे बलराम आविर्भाव दिवस धूमधाम से मनाया, जगन्नाथ मन्दिर मे 3 दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव होगा उदयपुर-ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन में 6 ट्रिप का विस्तार