24 News update उदयपुर, गंगूकुण्ड स्थित इस्काॅन जगन्नाथ मन्दिर मे भगवान बलराम आविर्भाव दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कथा मे बलराम जी के जन्म के तथा अन्य रोचक तथ्यो को सुनाया। पश्चात पंचामृत व सुगंधित फूलो से पुष्पाभिषेक कर 56 भोग धराया गया। मन्दिर अध्यक्ष मायापुर वासी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 3 से 5 सितम्बर तक इस बार विशाल स्तर तर तीन दिवसीय होगा।4 सितम्बर को प्रात: मंगला आरती से ही भगवान के दर्शन के साथ जन्माष्टमी महोत्सव प्रारम्भ हो जायेगा। दर्शन दिनभर खुले रहेगें जो रात आरती के बाद सवा बारह बजे तक चलेगा। इस बीच अनेक कार्यक्रम होगें। इसी प्रकार 5 सितम्बर को नन्दोत्सव एंव इस्काॅन संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद जी की व्यासपूजा वृहद स्तर पर होगी। मीडिया प्रभारी डाॅ.बालकृष्ण के अनुसार मुम्बई जयपुर वृन्दावन बैंगलोर दिल्ली जयपुर चितोडगढ भीलवाड़ा बांसवाडा राजसमन्द सलूंबर नाथद्वारा आदि स्थानो से ब्रह्मचारी वैष्णव आ रहे हो जो प्रवचनो के माध्यम से जन्माष्टमी महोत्सव मे आनन्द बरसायेगें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में एवीवीएनएल के जेईएन को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा