8 सितंबर से मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण, 10 सितंबर को नगर निगम के दलों की ट्रेनिंग

24 News Update उदयपुर, 1 सितंबर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने मतदान से लेकर मतगणना तक की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर गौरव अग्रवाल ने मतदान दलों के प्रशिक्षण, रवानगी, मतदान के बाद वापसी, ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री के संग्रहण तथा मतगणना को लेकर विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।
जिले में नगर निगम उदयपुर के साथ भींडर, कानोड़, वल्लभनगर, मावली और फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिकाओं में चुनाव होना है। मतगणना 14 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

8 सितंबर से अंतिम प्रशिक्षण
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि भींडर, वल्लभनगर और फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिकाओं के मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण 8 सितंबर को सुबह 8 बजे सुखाड़िया रंगमंच, नगर निगम उदयपुर में होगा। कानोड़ और मावली के मतदान दलों का प्रशिक्षण 10 सितंबर को सुबह 8 बजे दीनदयाल सभागार, नगर निगम उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। वहीं नगर निगम उदयपुर के मतदान दलों का प्रशिक्षण भी 10 सितंबर को होगा। दल संख्या 1 से 205 तथा 451 से 490 का प्रशिक्षण सुबह 8 बजे सुखाड़िया रंगमंच में और दल संख्या 206 से 410 तथा 411 से 450 का प्रशिक्षण सुबह 10 बजे होगा।

अलग-अलग स्थानों पर निर्वाचन सामग्री का वितरण
प्रशिक्षण के बाद संबंधित नगरपालिकाओं के मतदान दलों को निर्धारित व्यवस्था के तहत मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। निर्वाचन सामग्री और ईवीएम के वितरण एवं जमा कराने के लिए भी अलग-अलग केंद्र तय किए गए हैं। नगर निगम उदयपुर के लिए राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर को केंद्र बनाया गया है। वहीं भींडर में भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वल्लभनगर में पंचायत समिति कार्यालय, फतहनगर-सनवाड़ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़, कानोड़ में पं. उदय जैन महाविद्यालय तथा मावली के लिए राजस्थान कृषि महाविद्यालय में सामग्री वितरण की व्यवस्था रहेगी।

14 सितंबर को सुबह 9 बजे से मतगणना
नगर निगम उदयपुर और सभी संबंधित नगरपालिकाओं में मतगणना 14 सितंबर को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। नगर निगम उदयपुर की मतगणना राजस्थान कृषि महाविद्यालय में होगी।
नगर निगम के 80 वार्डों की मतगणना के लिए अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए गए हैं— ईवीएम स्ट्रांग रूम भी वार्ड समूहों के अनुसार निर्धारित किए गए हैं।

वार्ड 1 से 16 — मतगणना कक्ष संख्या 1
वार्ड 17 से 32 — कक्ष संख्या 4
वार्ड 33 से 48 — कक्ष संख्या 7
वार्ड 49 से 64 — कक्ष संख्या 8
वार्ड 65 से 80 — कक्ष संख्या 11

नतीजों की जानकारी वेबसाइट पर भी होगी उपलब्ध
मतगणना स्थल पर सांख्यिकी संबंधी सूचनाएं तैयार करने, निर्धारित प्रपत्रों में अंतिम परिणाम तैयार करने और उन्हें वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए संबंधित प्रकोष्ठों को आवश्यक स्टाफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। ईवीएम के डीएमएम कार्ड सहित अन्य निर्वाचन सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के लिए चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान दलों की रवानगी और मतदान के बाद वापसी के दौरान भी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था रहेगी। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मतदान कार्मिकों के ठहरने, अल्पाहार एवं भोजन तथा मतदान के बाद तहसील मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए आवश्यकतानुसार वाहनों की व्यवस्था भी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, विद्युत निगम, राजस्थान कृषि महाविद्यालय प्रशासन और नगर निकायों सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ चुनाव कार्यक्रम के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading