24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बार फिर लेपर्ड की मौजूदगी से इलाके में दहशत फैल गई। गोगुंदा से दुकान बंद कर घर लौट रहे दो भाइयों के सामने अचानक सड़क किनारे लेपर्ड आ गया। दोनों भाइयों ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सुरक्षित दूरी पर रोक दिया और कुछ देर तक उसका वीडियो बनाया। कुछ मिनट बाद लेपर्ड जंगल की ओर चला गया।जानकारी के अनुसार, ढोल के बड़गांव निवासी शैलेश श्रीमाली अपने भाई नयन श्रीमाली के साथ गुरुवार रात करीब 12 बजे गोगुंदा से अपने गांव लौट रहे थे। नयन श्रीमाली की गोगुंदा में मोबाइल शॉप है। दोनों भाई उदयपुर से मोबाइल का सामान लेकर कार से वापस गांव जा रहे थे।जब वे नांदेशमा-ढोल मार्ग पर चामुंडा माता मंदिर से करीब 200 मीटर आगे पहुंचे, तभी सड़क किनारे पत्थर की दीवार पर एक लेपर्ड बैठा दिखाई दिया। अचानक सामने लेपर्ड को देखकर दोनों भाइयों ने घबराने के बजाय कार को सुरक्षित दूरी पर रोक दिया और मोबाइल से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। कुछ देर तक लेपर्ड दीवार पर बैठा रहा और फिर जंगल की ओर चला गया।इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लेपर्ड सड़क किनारे पत्थर की दीवार पर बैठा नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।शैलेश श्रीमाली ने बताया कि इस इलाके में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार लेपर्ड दिखाई दे चुका है। खासकर रात के समय बाइक या अन्य वाहनों से गुजरने वाले लोगों को अक्सर लेपर्ड नजर आता है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लेपर्ड की लगातार आवाजाही के बावजूद वन विभाग की ओर से पर्याप्त निगरानी नहीं की जा रही है। उन्होंने वन विभाग से इलाके में नियमित गश्त बढ़ाने, लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह 12 जुलाई को, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई की 7 वर्षीय बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा ने किए 126 सूर्यनमस्कार, फतहसागर की पाल पर हजारों लोगों को किया रोमांचित