24 News Update उदयपुर. अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन उदयपुर शहर के तत्वाधान में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सभागार में जिला अध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष एवं प्रवीण चरपोटा के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ विपिन माथुर, अधीक्षक डॉ आर एल सुमन, नर्सिंग अधीक्षक गीता आहारी व ओम प्रकाश पालीवाल थे। विशिष्ट अतिथि कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत आमेटा व संरक्षक रमेश मीणा थे। सभी अतिथियों ने आधुनिक नर्सिंग के जन्मदातरी फ्लोरेंस नाइटेंगल की तस्वीर पर माला पहनाकर, पुष्प अर्पित कर,मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी अतिथियों को उपरणा, पगड़ी, पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। सभी वक्ताओं ने कहा फ्लोरेंस नाइटेंगल के पद चिन्हों पर चलकर रोगियों की सेवा करनी चाहिए। फ्लोरेंस नाइटेंगल में क्रिमियन युद्ध मे घायल सैनिकों की दिन रात सेवा का इंफेक्शन से बचाया, स्वच्छता का ध्यान रखा और मृत्यु दर को कम की। डॉ विपिन माथुर ने कहा की नर्सेज अस्पताल की रीड की हड्डी के साथ-साथ अस्पताल का हार्ट भी है। जिनके बदौलत बीमार रोगी ठीक होकर अस्पताल से जाता है। आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के सभी नर्सिंग ऑफिसरों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यों के बदौलत आरएनटी मेडिकल कॉलेज में नए-नए नवाचार किए हैं। जिसकी पूरे राज्य में सराहना हुई है और राज्य सरकार ने इस मेडिकल कॉलेज को तीन बार राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। यहां के नर्सिंग ऑफिसर पूरी ईमानदारी से कर्तव्य पालन करते हुए चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों के साथ सामंजस्य बिठाकर रोगियों की सेवा करते हैं। प्रधानाचार्य डॉ विपिन माथुर ने कहां की अंगदान महादान। सभागार में उपस्थित सभी नर्सेज को मरणोपरांत अंगदान करने की शपथ दिलाई। डॉ विपिन माथुर ने कहा कि इससे सिद्ध होता है की नर्सेज अपनी ड्यूटी के दौरान रोगियों को नया जीवनदान देते हैं और अंगदान शपथ लेकर यह सिद्ध कर दिया की नर्सेज मृत्यु के बाद भी अंगदान से कई लोगों का जीवन बचा सकते हैं। चिकित्सालय में उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं के लिए महेंद्र सिंह सारंगदेवोत, लक्ष्मी लाल सालवी ,प्रेम प्रकाश मेहता, प्रवीण सुथार, सूजा पी जॉर्ज, कन्हैयालाल पूर्बिया, सज्जन माथुर, ललित किशोर पारगी, नरेश प्रजापत ,तुलसी मीणा, रेखा चौहान ,जिंसी सेबेस्टियन, विनय पूर्बिया, राजेश चौधरी ,जितेंद्र चौबीसा, सीताराम पुरोहित सहित 31 नर्सेज को उपरणा ओढ़ाकर, प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन हरीश चौबीसा ने किया। कार्यक्रम में सत्यवीर सिंह तंवर, शारदा गरासिया, ,हरिलता गंधर्व, नूरानी मेइडा,अमीन खान, जितेंद्र भटनागर, दिनेश गुप्ता, चंद्र प्रकाश सिसोदिया,लक्ष्मी नारायण चौहान, मनीष भनात, डॉ विपिन मेहता, डॉ जसवंत बैरवा, मीनाक्षी, हेमंत आमेटा द्वितीय, कपिल वैष्णव,मुस्तन सर बोहरा, ओमप्रकाश, रमेश पंजाबी कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आज उदयपुर पहुंचेंगे, कल सर्किट हाउस में जन सुनवाई करेंगे राज्यपाल कटारिया कुम्हारों का भट्टा रेल्वे ब्रीज के पास खुलेगा नया रास्ता, लेकसिटी मॉल के पास हटेगी दीवार