24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। शनिवार को उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें शहर के आसपास चल रहे विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक जैन ने अधिकारियों से शहर की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और बुनियादी ढांचा विकास पर जानकारी ली और संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।नागदा रेस्टोरेंट सड़क चौड़ीकरणःविधायक ने नागदा रेस्टोरेंट से केशव नगर सड़क की चौड़ाई 40 फीट करने के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए मकान मालिकों से बातचीत चल रही है, और शीघ्र ही यह सड़क चौड़ी कर बोटलनेक को खोला जाएगा।कुम्हारों का भट्टा रेल्वे ब्रीज के पास नया मार्गःकुम्हारों का भट्टा और रेल्वे ब्रीज के दोनों ओर नया वैकल्पिक मार्ग बनाने की योजना पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इसका सर्वे पूरा हो चुका है और जल्द ही टेंडर जारी कर काम शुरू किया जाएगा। इससे यातायात में सुधार होगा।नेहरू हॉस्टल के पास सर्विस रोडःविधायक ने नेहरू हॉस्टल के पास बनने वाली सर्विस रोड के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि यहां जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है और जल्दी ही कार्य प्रारंभ होगा।ट्राईडेंट होटल के पास सड़क निर्माणःट्राईडेंट होटल के पास एक खेत में जमीन अधिग्रहण कर सड़क बनाई जा रही है। यह कार्य आखिरी चरण में है और शीघ्र पूरा होगा।लेकसिटी मॉल के पास सड़क निर्माणःलेकसिटी मॉल के पास सुभाष नगर की ओर जाने वाली सड़क पर एक दीवार हटाकर सड़क बनाने की कार्रवाई चल रही है, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी।सीसीटीवी कैमरे की योजनाःशहर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए यूडीए द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस पर टेंडर जल्द ही जारी किया जाएगा।शहर विधायक ताराचंद जैन ने अधिकारियों से कहा कि इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि शहरवासियों को बेहतर यातायात और सुरक्षा मिल सके। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शहर विधायक ललित तलेसरा ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं के लिए 31 नर्सिंग ऑफिसर सम्मानित नर्सेज अस्पताल की रीड की हड्डी एवं हार्ट – प्रधानाचार्य डॉ विपिन माथुर ब्लैक स्पॉट के लिए 100 करोड़ : मगर खराब सड़क बनाने वालों को माफी क्यों??? पिछले साल उदयपुर में 541 लोगों की हादसों में गई जान