उदयपुर। चेतक सर्किल स्थित शहर का प्राचीनतम शेपर्ड मेमोरियल चर्च है। शुक्रवार 5 जुलाई को यह 133 वर्ष का हो जायेगा। चर्च के मीडिया प्रभारी परमिनास मैथ्यू ने बताया कि चर्च जब बन कर तैयार हुआ तब दिनांक 5 जुलाई 1891 को पहली बार इस चर्च में आराधना हुई। एबरडीन (स्कॉटलेंड) निवासी डॉ. जेम्स शेपर्ड इस चर्च के संस्थापक थे। उन्ही के नाम पर इस चर्च का नामकरण किया गया। चर्च पादरी होने के साथ वे मनुष्यों के डॉक्टर भी थे। तत्कालीन समय में मेवाड़ क्षेत्र में फैली भयंकर महामारी प्लेग के दौरान उन्होंने एक डॉक्टर के रूप में सराहनीय सेवाएं दीं जिसके फलस्वरुप महाराणा फतेह सिंह जी ने दो बार उन्हें केसर -ए – हिंद के मेडल से सम्मानित किया था। चर्च भवन इंजिनियर थॉमसन केम्पबेल के निर्देशन में बना, जिन्होंने इस चर्च के अलावा उदयपुर में फतेहसागर डेम, उदयपुर -चित्तोड़ मीटर गेज रेलवे लाइन, गुलाब बाग स्थित सरस्वती लाईब्रेरी समेत कई भवनों का निर्माण कराया। चर्च भवन के 133 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार 5 जुलाई को शाम 6.30 बजे चर्च में विशेष धन्यवादी आराधना आयोजित होगीँ इसके तहत चर्च के बच्चे, युवा तथा महिला संगठनों द्वारा रोचक मसीही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी जाएगी। आराधना में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित बिशप रेमसन विक्टर (डायोसिस ऑफ़ राजस्थान) सन्देश प्रदान करेंगे तथा चर्च के बच्चे, युवा व महिला सदस्य संगठन विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कल यहां नहीं होगी जलापूर्ति द्वितीय मेवाड़ कप नेशनल कराते चैम्पियनशिप कप विजेता का खिताब कमांडो मार्शल आर्ट एकेडमी उदयपुर को