24 News Update उदयपुर, 20 जून। 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रविवार को जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास और सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम महाराणा भूपाल स्टेडियम स्थित गांधी ग्राउंड में आयोजित होगा। इसमें जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी, पुलिस जवान, एनएसएस, स्काउट-गाइड स्वयंसेवक सहित बड़ी संख्या में आमजन भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को आयोजन से पहले अंतिम पूर्वाभ्यास भी किया गया। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के नेतृत्व में कार्यक्रम की व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” को केंद्र में रखते हुए बुजुर्ग प्रतिभागियों की विशेष भागीदारी सुनिश्चित की गई है। योगाभ्यास के लिए मंच पर करीब 60 प्रतिशत स्थान वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाएगा।आयुर्वेद विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. भानुकुमार जैन ने बताया कि योग दिवस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गांधी ग्राउंड के अलावा फतहसागर की पाल और सहेलियों की बाड़ी में भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।सहायक नोडल अधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में सुबह 6 बजे अतिथियों का आगमन होगा। सुबह 6:30 बजे से 6:45 बजे तक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके बाद 6:45 बजे से 7 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण होगा। इसके बाद सुबह 7 बजे से 7:45 बजे तक योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। सुबह 7:45 बजे से 8 बजे तक अतिथियों का उद्बोधन होगा और कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन का संकल्प लेने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation RAS तबादला सूची: उदयपुर यूडीए सचिव बदले, हेमेंद्र नागर बीकानेर भेजे गए; राजपाल सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी वल्लभनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मादक पदार्थ तस्कर की लाखों रुपए की अवैध संपत्ति फ्रीज, चार वाहन जब्त