24 News Update उदयपुर। राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में उदयपुर जिले से जुड़े कई अधिकारियों के पद भी बदले गए हैं।
उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) के सचिव हेमेंद्र नागर का तबादला कर उन्हें बीकानेर विकास प्राधिकरण का सचिव लगाया गया है। वहीं अब उदयपुर यूडीए सचिव की जिम्मेदारी राजपाल सिंह को दी गई है। राजपाल सिंह इससे पहले कोटा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत थे।
इधर, डॉ. नरेश सोनी को उदयपुर नगर निगम में उपायुक्त लगाया गया है। डॉ. सोनी पहले गोगुंदा में उपखंड अधिकारी रह चुके हैं। लेपर्ड हमलों के दौरान उन्होंने वन विभाग और प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर व्यवस्थाएं संभाली थीं।

उदयपुर जिले में नई जिम्मेदारियां
राजपाल सिंह — कोटा विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार से उदयपुर विकास प्राधिकरण सचिव
अभिलाषा भींडर — साबला (डूंगरपुर) एसडीएम से भींडर एसडीएम
श्याम सुंदर बिश्नोई — जयपुर विकास प्राधिकरण उपायुक्त से ऋषभदेव एसडीएम
हेमराज गुर्जर — हिंडोन एसडीएम से उदयपुर लोक सेवाएं सहायक निदेशक
डॉ. नरेश सोनी — चिड़ावा (झुंझुनूं) एसडीएम से नगर निगम उदयपुर उपायुक्त
जगदीश सिंह आशिया — सुहागपुरा (प्रतापगढ़) एसडीएम से गोगुंदा एसडीएम
निलेश कुमार कलाल — पीपलखूंट (प्रतापगढ़) एसडीएम से गिर्वा सहायक कलक्टर
रमेश चंद वडेरा — अटरू (बारां) एसडीएम से वल्लभनगर एसडीएम
उदयपुर से बाहर भेजे गए अधिकारी
हेमेंद्र नागर — उदयपुर यूडीए सचिव से बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव
जय सिंह — खेरवाड़ा एसडीएम से खेतड़ी (झुंझुनूं) एसडीएम
राजेंद्र कुमार — कोटड़ा एसडीएम से पदमपुर (श्रीगंगानगर) एसडीएम
किरणपाल — वल्लभनगर एसडीएम से चिड़ावा (झुंझुनूं) एसडीएम
रामकरण सिंह — ऋषभदेव एसडीएम से झुंझुनूं एसडीएम


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading