24 New supdate उदयपुर। जिले के वल्लभनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों की अवैध कमाई पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की संपत्ति को फ्रीज/जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, आरोपी विपिन पुत्र मांगू निवासी बड़गांव पुरोहितान, थाना वल्लभनगर की मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित किया गया। कार्रवाई में आरोपी के चार वाहन—एक स्कॉर्पियो, एक अल्टो कार, एक लोडिंग टेम्पो और एक महिंद्रा ट्रैक्टर—को फ्रीज/जब्त किया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विपिन का पिछले कई वर्षों से पश्चिमी राजस्थान क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों से संपर्क था। आरोपी तस्करों को अपने क्षेत्र में रुकवाने, संरक्षण उपलब्ध कराने और अन्य प्रकार से सहयोग करने का काम करता था। इसके बदले उसे आर्थिक लाभ मिलता था। इसी अवैध धनराशि से आरोपी ने विभिन्न चल संपत्तियां अर्जित कीं।पुलिस ने वित्तीय विश्लेषण, स्थानीय सत्यापन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इन वाहनों को मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति माना। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत चारों वाहनों को फ्रीज/जब्त करने की कार्रवाई की गई।कार्रवाई से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज, अनुसंधान से प्राप्त साक्ष्य, संपत्ति का विवरण और अन्य अभिलेख सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए भेजे गए हैं।पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी, नशे के अवैध कारोबार और इससे अर्जित संपत्तियों के खिलाफ उदयपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति चाहे अपराधी के नाम हो या बेनामी, उसे चिन्हित कर कानून के अनुसार फ्रीज/जब्त किया जाएगा।उन्होंने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए मुख्यधारा में लौटने की अपील की। साथ ही कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना और समाज को नशामुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध नशे का कारोबार या अपराध से अर्जित संपत्ति की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रविवार को, गांधी ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम; हजारों लोग करेंगे योगाभ्यास 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: महाराणा प्रताप खेलगांव तरणताल पर होगा योग कार्यक्रम