24 न्यूज अपडेट उदयपुर 4 अगस्त। विश्व प्रसिद्ध जिलों की नगरी उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी व फतहसागर झील किनारे हरियाली अमावस्या का 2 दिवसीय मेला रविवार से शुरू हुआ।नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्षा चंद्रकला बोल्या ने बताया कि रविवार को मेले के पहले दिन महिलाओं एवं पुरुषों का मेले में प्रवेश रहा। सोमवार को मेले में केवल महिलाओं का प्रवेश रहेगा।सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समा बाँधा।सांस्कृतिक समिति अध्यक्षा चंद्रकला बोल्या ने बताया कि फतह सागर पाल पर मेलार्थियों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पश्चिमी सांस्कृतिक केंद्र, लोक कला मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कठपुतली, राजस्थानी गीत, कालबेलिया डांस आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस ने अपने बैंड के माध्यम से मनमोहक धुन बजाकर सभी का मनोरंजन किया।सोमवार को होगा केवल महिलाओं का मेला।पुरुषों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध।महिला पार्षदों के बीच होंगी लहरिया प्रतियोगिता।हरियाली अमावस्या पर्व पर आयोजित मेले के दूसरे दिन केवल महिलाओं के लिए मेला आयोजित किया जाएगा जिसमे पुरुषों का प्रवेश पूर्णतः निषेध रहेगा। सहेलियों की बाड़ी मार्ग पर महिलाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे साथ ही महिला पार्षदों के लिए लहरिया प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। समिति अध्यक्ष बोल्या के अनुसार प्रतियोगिता शाम 4:00 बजे आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में सभी महिला पार्षद विशेष रुप से रंग बिरंगे लहरिया पहनकर मेले में आएगी और आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी।सुरक्षा व्यवस्था का खास रहा इंतजाम।गुम हुए बच्चो को फिर मिलवाया परिजनों से।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगम ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की सहायता के साथ साथ होमगार्ड जवानों का भी विशेष तौर पर सहयोग लिया गया। मेले में बिछड़े बच्चो को फिर से परिजनों से मिलाया गया, इस कार्य हेतु नगर निगम की एक टीम अलग से रखी गयी। गुमशुदा बच्चो को परिजनों के सुपुर्द करते हुए निगम कर्मचारियों द्वारा बच्चे के साथ परिजन का फोटो लेकर फिर बच्चे को सोपा गया।महापौर उपमहापौर ने दिया शहरवासियों का धन्यवाद।नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक एवं उप महापौर पारस सिंघवी ने मेले में समुचित व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग हेतु शहरवासियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद जताया है। उन्होंने कहा कि बिना जन सहयोग इतना बड़ा मेला निर्विग्न संपूर्ण नहीं हो सकता है।रात्रि 10 बजे तक आयोजित हुआ मेला।जिला प्रशासन द्वारा हरियाली अमावस्या मेला आयोजन का समय रात्रि 10:00 बजे तक तय किया था। इसको लेकर मेला कार्यालय से माइक द्वारा 9:30 बजे से ही सभी दुकाने एवं झूलो दोनों में ग्राहकों हेतु बंद करने के निर्देश जारी किए गए जिससे मेला 10:00 बजे तक खत्म किया जा सके।सफाई हेतु लगाए अतिरिक्त कार्मिक।नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि मेले की समुचित सफाई व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा को विशेष निर्देश दिए गए। मेला स्थल पर अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को नियुक्त कर समय-समय पर सफाई करवाई गई ,साथ ही रविवार रात्रि को संपूर्ण मेला स्थल को साफ करवाकर कचरा संग्रहण वाहनों से कचरा हटाया गया।व्यवस्था में रहे मौजूद।निगम की तरफ से हरियाली अमावस्या मेला की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी, राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर, राजस्व निरीक्षक विजय जैन, राहुल मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली, सुभाष चंद्र शर्मा, कार्मिक प्रदीप वैष्णव, घनश्याम गमेती आदि मुस्तैदी से डटे रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 70 से 75 वर्ष के पेंशनर्स को मिलेगा 5 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता, गंगु कुंड से उबेश्वर महादेव तक की 19वीं कावड यात्रा 09 अगस्त को दो दिवसीय अखण्ड रामायण की हुई पुर्णाहूतिदिन भर रही भक्तों की भीड – महाआरती में उमडे भक्तगण