24 न्यूज अपडेट. ब्यूरो.भारतीय जनता पार्टी का विशाल किसान सम्मान सम्मेलन 12 मार्च मंगलवार को निम्बाहेड़ा कृषि मंडी मे आयोजित होगा। किसान सम्मेलन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद सीपी जोशी मुख्य अतिथि होंगे।
सोमवार को कृषि उपज मंडी समिति में किसान सम्मेलन आयोजन स्थल का विधायक कृपलानी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मि_ूलाल जाट, प्रदेशाध्यक्ष कार्यालय प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्द्धन सिंह रूद, विनोद चपलोत, प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, गौरव त्यागी, उपखण्ड अधिकारी पंकज पंचोली, पुलिस उप अधीक्षक बेनीप्रसाद मीणा, बद्रीलाल राव, तहसीलदार गोपाल जीनगर, पंचायत समिति विकास अधिकारी विशाल सिपा, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अभिषेक शर्मा, पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता पवन सेठिया, मंडी सेक्रेटरी संतोष कुमार मोदी आदि ने निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.