24 न्यूज अपडेट जयपुर, 29 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य — गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट विषय की परीक्षा के फलस्वरूप साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।
आयोग सचिव ने बताया कि गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट विषय के 1 पद के विरुद्ध 3 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु पूर्णतः अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। उक्त विषय के प्रश्न-पत्र प्रथम एवं द्वितीय की परीक्षाओं का आयोजन गत 31 मार्च तथा प्रश्न पत्र तृतीय की परीक्षा का आयोजन गत 7 जनवरी को किया गया था।
साक्षात्कार हेतु अस्थाई रुप से सफल घोषित किए गए अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाईट https://rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर उसे पूर्ण रुप से भरकर मय समस्त शैक्षणिक / प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति के आगामी 12 अगस्त सायं 6 बजे तक आवश्यक रुप से आयोग कार्यालय में भिजवा दें।
उक्त अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों के अनुसार किए जाने पर पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार हेतु आमन्त्रित किया जाएगा।
साक्षात्कार की तिथि के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को यथा समय अवगत करवा दिया जाएगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.