24 न्यूज अपडेट उदयपुर। आज शाम को भद्रा है। ऐसे में रात 11 बजे बाद होलिका दहन का मुहूर्त है। हालांकि कुछ ज्योतिषियों ने शाम का मुहूर्त भी निकाला है मगर अधिकतर लोग आज रात को मुहूर्त में ही होलिका दहन करेंगे। इसके लिए शुभ मुहूर्त रात 11 बजे बाद बताया गया है। भद्रा काल में होली की पूजा की जा सकती है। ऐसे में शाम को प्रदोष काल में अर्थात सूर्यास्त हो जाने के बाद का समय शुभ मुहूर्त वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सूर्यास्त के बाद अगले अगर ढाई घंटे तक प्रदोष काल में भद्रा रहे तो भी पूजा कर सकते हैं, मगर होलिका दहन के लिए भद्रा दोष खत्म होने का इंतजार करना चाहिए। ऐसे में आज शाम 6.24 से 6.48 बजे तक होली का पूजा का मुहूर्त है। दहन का मुहूर्त रात 11.15 से 12.25 तक बताया गया है। होलिका दहन में इस बार जो सर्वार्थसिद्धि, लक्ष्मी, पर्वत, केदार, वरिष्ठ, अमला, उभयचरी, सरल और शश महापुरुष योग बन रहे हैं जो पिछले 700 सालों में नहीं बने हैं। होलिका दहन के समय पूजा में होलिका,भक्त प्रह््राद और भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार से संबंधित मंत्रों का जाप करें।होलिका दहन पूजन मंत्रहोलिका मंत्र- ऊं होलिकायै नमःभक्त प्रहलाद के लिए मंत्र- ऊं प्रहलादाय नमःभगवान विष्णु के मंत्र- ऊं नृसिंहाय नमः होलिका दहन के कुछ जरूरी नियमहोलिका दहन प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद शुरू होने वाला समय) में पूर्णिमा तिथि के प्रबल होने पर ही किया जाना चाहिए। दहन से पहले होलिका पूजा का विशेष महत्व होता है। होलिका पूजन करते समय अपना मुँह पूर्व या उत्तर की ओर करके बैठे। होलिका दहन पर पूजन की थाली में रोली, पुष्प, माला, नारियल, कच्चा सूत, साबूत हल्दी, मूंग, गुलाल और पांच तरह के अनाज, गेहूं की बालियां व एक लोटा जल होना चाहिए। होलिका की सात परिक्रमा करके कच्चा सूत लपेटना शुभ होता है। पूजन के बाद होलिका को जल का अर्घ्य जरूर देना चाहिए। सूर्यास्त के बाद भद्रा रहित काल में होलिका का दहन करें। होलिका दहन की राख बेहद पवित्र मानी जाती है। होलिका दहन के अगले दिन सुबह के समय राख को पानी में मिलाकर स्नान करना शुभ होता है।राशिनुसार होलिका में अर्पित करें ये सामग्रीमेष राशि के जातक आज होलिका में काली मिर्च अर्पित करें।वृषभ राशि के लोग सफेद चंदन अर्पित कर अपनी मानसिक चिंता को दूर कर सकते हैं।मिथुन राशि के जातक होलिका में चने की दाल डालें।कर्क राशि के जातक आज सौंफ अर्पित कर सकते हैं।सिंह राशि के जातकों को आज होलिका दहन पर जौ अर्पित करें।कन्या राशि के लोग आज जायफल और काली मिर्च होलिका में डाल कर पूजा करें।तुला राशि के जातकों को गुड़ और हल्दी की गांठ अर्पित करना शुभ रहेगा।वृश्चिक राशि के लोगों को पीली सरसों को होलिका में आहुति देना शुभ रहेगा।धनु राशि के जातक आज रात्रि होलिका में चावल और गुड़ अर्पित करें।मकर राशि के लोग आज 5 हल्दी की गांठ को होलिका में डालें।कुंभ राशि के जातकों को उड़द की दाल अर्पित करना शुभ रहेगा।मीन राशि के जातक आज होलिका दहन में नमक और जीरा अर्पित करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इस बार होली पर सुख समृद्धि व वैभव की वृद्धि वाला सवार्थ सिद्धि योग यहां पर चांदी की होली की गोद में बैठते हैं सोने के भक्त प्रहलाद