24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। आज होली व कल धुलंडी का पर्व है। आज ही साल का पहला चंद्र ग्रहण भी है तो भद्रा आज रात को समाप्त हो जाएगी। इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा, इसका भारत में सूतक भी मान्य नहीं होगा। भद्रा मध्य रात्रि बाद समाप्त होने से होलिका दहन भी इसी दौरान रखा गया है। वैदिक पंचांग की गणना बताती है कि धुलंडी 25 मार्च को है। होली पर सर्वार्थ सिद्धि योग है। भद्रा का समय सुबह 9.56 बजे शुरू से रात 11.14 बजे तक जारी रहेगा। इसलिए होलिका दहन 24 मार्च रात को भद्रा के समय के बाद का रहेगा। रात 11ः14 से मध्यरात्रि 12ः20 बजे तक का मुहूर्त पंडितों ने शुभ बताया है। उपछाया चंद्र ग्रहण लगने पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे जहां पर पहले से केतु विराजमान हैं। यह उपच्छायी चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में दिखाई दे रहा है। चंद्रग्रहण का समय सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 2मिनट तक है। मन्नासा बताते हैं कि यह उपछाया चंद्रग्रहण भारत के बाहर अन्य देशों में धुलंडी के दिन दिखाई देगा, जिसका शास्त्रीय आधार पर कोई महत्व नहीं है, केवल खगोलीय घटना के रूप में देखा जाएगा। जानकारों के अुनसार होलिका दहन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र व वृद्धि योग के साथ सवार्थ सिद्धि योग में होने से प्रजा में सुख समृद्धि व वैभव की वृद्धि के योग बनेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation होली पर पक्के रंगों से बचें, त्वचा को हो सकता है नुकसान शाम को करें होलिका पूजन, 11 बजे के बाद होलिका दहन