24 News Updae शाहपुरा. शाहपुरा में ढ़िकोला चौराहे पर स्थित आश्रम गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोनीनाना की डूंगरी स्थित परम पूज्य 1008 श्री श्रीश्री जानकी दास जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक आस्था से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाराज श्री के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान, संस्कार और जीवन का मार्गदर्शक माना गया है। गुरु के आशीर्वाद से ही व्यक्ति जीवन में सही दिशा प्राप्त करता है तथा आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होता है।इस अवसर पर नंदकिशोर प्रजापत, रंगलाल भील, ओम प्रकाश कांसोटिया, सूर्य प्रकाश त्रिवेदी, जयपाल सिंह गुर्जर, उदय लाल, रामलाल सांगानेर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने गुरु महाराज का आशीर्वाद लेकर समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का वातावरण पूरे समय भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु वंदना, सत्संग एवं आशीर्वचन का लाभ उठाया तथा गुरु पूर्णिमा पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के दीर्घायु एवं समाज के कल्याण की कामना करते हुए एक-दूसरे को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बाइक पर निकले एसपी, नशे के अड्डों पर मारा छापा; पार्क-खंडहरों में मचा हड़कंप