24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर में जनवरी 2025 का महीना पर्यटन उद्योग के लिए बेहद सफल रहा है। पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस महीने 2.16 लाख पर्यटक उदयपुर पहुंचे, जो पिछले 14 वर्षों में जनवरी के किसी भी महीने का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें 1.95 लाख घरेलू पर्यटक और 21,150 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। टूरिज्म डिप्टी डायरेक्टर शिखा सक्सेना ने बताया कि शहर में बड़े आयोजनों ने पर्यटन बूम को बढ़ावा दिया है। जनवरी में कई बड़े आयोजनों के चलते पर्यटकों की संख्या में उछाल देखा गया। आकर्षक पर्यटन स्थलः उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे सज्जनगढ़ मानसून पैलेस, लेक पिछोला, फतेहसागर झील और सिटी पैलेस का आकर्षण हमेशा ही टूरिस्ट को खींचता है। शादी समारोहः जनवरी में डेस्टिनेशन वेडिंग्स की संख्या भी अधिक रही, जिससे पर्यटकों की आमद बढ़ी। जनवरी 2024 में 2,07,931 पर्यटक आए थे, जबकि 2025 में यह आंकड़ा 2.16 लाख तक पहुंच गया। होली तक पर्यटकों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। समर वेकेशन में संभावित उछाल होगा। मार्च के बाद परीक्षाओं के समापन के साथ ही समर वेकेशन शुरू हो जाएंगे, जिससे गर्मियों में भी पर्यटन की रेलमपेल बनी रहने की उम्मीद है। उदयपुर का पर्यटन उद्योग लगातार वृद्धि की ओर अग्रसर है। प्रशासन और पर्यटन विभाग को इस बढ़ती पर्यटक संख्या को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में सुधार करना आवश्यक होगा ताकि शहर का पर्यटन अनुभव और भी बेहतर हो सके। क्या ऐसा हो रहा है या केवल कागजों में बातें हो रही हैं यह सोचने का विषय है। पिछले कुछ सालों में जनवरी में उदयपुर में आए टूरिस्टवर्ष कुल टूरिस्ट आए2024 2079312023 1942152022 725052020 1130872019 114684 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुरः लूट की नीयत से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की कार पर पथराव, चार बाल अपचारी डिटेन एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन करवाएगा सर्वसमाज का दहेज मुक्त सामूहिक विवाह