• सुभाषनगर से आयड़ पुलिया तक रोड का निर्माण पूरा, संभावित ट्रैफिक के लिए हो रही है कवायद
  • दुर्गा नर्सरी और टीआरआई के बीच बना चौराहा भी टूट कर बनेगा नया, दीवार भी जाएगी अंदर

24 न्यूज अपडेट
desk24newsupdate@gmail.com
24 न्यूज अपडेट,उदयपुर। आयड़ पुलिया से सुभाष नगर तक बन चुकी 700 मीटर लंबी और 9 मीटर चौड़ी सडक से आने वाले यातायात को दुर्गा नर्सरी चौराहे पर कंट्रोल करने की कावयद शुरू हो गई है। इसी के तहत आज सुखाड़िया समाधि के अंदर के हिस्से पर खुदाई कर दीवार को अंदर की तरफ शिफ्ट करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई। सुखाड़िया समाधि की दीवार के लेकसिटी मॉल वाले हिस्से से लेकर यातायात पुलिसकर्मियों के खड़े रहने वाले स्थान और उससे आगे तक की गोलाई में समाधि के अंदर से खुदाई कर दी गई है और बाहर पत्थरों और कंक्रीट के ढेर लगा दिए गए हैं। अब कभी भी दीवार को हटा कर अंदर नई दीवार बनाने का काम आरंभ कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि लेकसिटी मॉल से सुभाष नगर के बीच 700 मीटर लंबी नई सड़क बनकर तैयार हो गई है। इसके एक हिस्से पर डामरीकृत सडक भी बन गई है। शेष पर काम अगले दो दिन में पूरा होने की उम्मीद है। यहां से सेवाश्रम से आने वाले ट्रैफिक को मॉल के सामने मैनेज करना सबसे बडी चुनौती है। इसके लिए विधायक ताराचंद जैन भी दो बार दौरा कर निर्देश दे चुके हैं। पिछले दिनों असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी यहां अवलोकन के लिए पहुंचे थे। उनके निर्देश पर अब आगे की सड़क को चौड़ा करने के लिए सुखाड़िया समाधि की जमीन ली जा रही है। इसमें दीवार को पीछे हटाया जाएगा। इसके अलावा जिस मुहाने पर दोनों सडकों का ट्रैफिक का संगम होगा वहां पर भी आयड़ की तरफ से आने वाले ट्रेफिक को मैनेज करने के लिए सडक पर थोड़ा कर्व भी दिया जाएगा ताकि परेशानी नहीं हो। जिन वाहनों को सीधे एमबी कॉलेज रोड पर निकलना है वे भी सडक चौडी होने से सीधे ही निकल सकेंगे। इससे आगे चौराहे पर भी टीआरआई की दीवार को पीछे सरका कर सर्कल का चौड़ा करने से शास़्त्री सर्कल से आने वाले वाहनों को भी सीधे ही आयड़ पुलिया तक जाने में सहूलियत हो सकेगी। यूडीए की ओर से नई सड़क के निर्माण में करीब डेढ़ करोड़ की लागत आई है। इस सड़क पर डिवाइडर नहीं बनाया जा रहा है। वर्तमान में सेवाश्रम चौराहा से होते हुए आयड ओर फिर दुर्गानर्सरी रोड तक आना बहुत ही मश्किल भरा सफर हो गया है। रपट वाली पुलिस बनने के बावजूद राहत नहीं मिली क्योंकि आयड़ में तंग गलियां होने से हर समय जाम लगा रहता है। इस नई सडक से अब जाम से मुक्ति मिल सकेगी। करीब डेढ़ किमी का अतिरिक्त रास्ता भी बच जाएगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading