24 न्यूज अपडेट. राजसमंद। रेलमगरा थाना पुलिस द्वारा (मदारा) रेलमगरा मे हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए घटना मे शामिल 1 महिला अभियुक्त सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पारीक के नेतृत्व में दिनेश सुखबाल वृताधिकारी नाथद्वारा के सुपरविजन में कार्यवाही करते हुये सोनाली शर्मा थानाधिकारी रेलमगरा के साथ साईबर सेल व डी.एस.टी टीम के साथ, थाना रेलमगरा जाप्ते में से अलग-अलग टीमों कर गठन कर पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करते हुये तकनीकी सहायता से अनुसंधान करते हुये करीब 150 किलोमीटर की परिधि के सीसीटीवी फुटेज खगालते हुए थाना रेलमगरा व स्पेशल टीम द्वारा राजसमन्द व नीमच से संदिग्ध 01 महिला व 02 व्यक्तियो की पहचान करते हुए डिटेन कर लाए गए। जिनसे विस्तृत पुछताछ एवं अनुसंधान जारी है अब तक की पुछताछ से मृतका शायरीबाई की हत्या कर जेवरात लूटना व घटना में संलिप्तता पाये जाने से एक महिला अभियुक्ता सहित 2 अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में शामिल 1 अभियुक्त जेल में है तथा एक अभियुक्त अभी फरार चल रहा है। फरार अभियुक्त व घटना में प्रयुक्त गाडी की तलाश हेतु टीमें निरंतर तलाश में है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 15 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन राजसमंद में चोर गैंग का पर्दाफाशः 3 आरोपी गिरफ्तार