Site icon 24 News Update

रेलमगरा मे हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. राजसमंद। रेलमगरा थाना पुलिस द्वारा (मदारा) रेलमगरा मे हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए घटना मे शामिल 1 महिला अभियुक्त सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पारीक के नेतृत्व में दिनेश सुखबाल वृताधिकारी नाथद्वारा के सुपरविजन में कार्यवाही करते हुये सोनाली शर्मा थानाधिकारी रेलमगरा के साथ साईबर सेल व डी.एस.टी टीम के साथ, थाना रेलमगरा जाप्ते में से अलग-अलग टीमों कर गठन कर पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करते हुये तकनीकी सहायता से अनुसंधान करते हुये करीब 150 किलोमीटर की परिधि के सीसीटीवी फुटेज खगालते हुए थाना रेलमगरा व स्पेशल टीम द्वारा राजसमन्द व नीमच से संदिग्ध 01 महिला व 02 व्यक्तियो की पहचान करते हुए डिटेन कर लाए गए। जिनसे विस्तृत पुछताछ एवं अनुसंधान जारी है अब तक की पुछताछ से मृतका शायरीबाई की हत्या कर जेवरात लूटना व घटना में संलिप्तता पाये जाने से एक महिला अभियुक्ता सहित 2 अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में शामिल 1 अभियुक्त जेल में है तथा एक अभियुक्त अभी फरार चल रहा है। फरार अभियुक्त व घटना में प्रयुक्त गाडी की तलाश हेतु टीमें निरंतर तलाश में है।

Exit mobile version