24 न्यूज अपडेट उदयपुर। निर्माण मजदूर एकता युनियन( सीटू) की बैठक, शमशेर खान की अध्यक्षता में में हुई ,जिसमें यूनियन राज्य सचिव हरेंद्र सिंह व सीटू राज्य कमेटी सदस्य हीरालाल साल्वी उपस्थित रहे हैंस बैठक को संबोधित करते हुए युनियन राज्य सचिव कॉमरेड हरेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य में निर्माण मजदूरों योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा हैस मजदूरों के श्रमिक कार्ड समय पर नहीं मिल बन रहे हैं तो सरकार द्वारा मजदूरों की अनेक योजनाएं बंद कर दी गई है। दुसरी तरफ मजदुरों की मजदूरी अनेक ठेकेदार, नियुक्त काम करा कर भी नहीं देते है। निर्माण मजदुरों के कल्याण के लिए लगाये जाने वाला सेस पुरा वसुला नहीं जाता है तो एकत्रित सेस को पुरा खर्च भी नहीं किया जाता है। शिज्ञापनों में मजदुरों के चेहरे होते हुए है,जबकि असल जीवन में मुरझाए हुए है।सीटू राज्य कमेटी सदस्य हीरालाल साल्वी ने कहा कि उदयपुर में दुर – दराज से आदिवासी निर्माण मजदूर बनकर आते है। अनेक लोग काम न मिलने पर खाली हाथ वापस लौट जाते है। श्रम विभाग मजदुरों के बीच योजनाओं की चेतना के लिए, कोई गंभीर प्रयास नहीं कर रहा है। अनेक लोग मजदूरी न मिलने सीटू कार्यालय आते है, तो मजदूरी दिलाते है। मजदुरों के लिए बने विभाग में , मजदूर की आवाज नहीं सुनी जा रही है।यूनियन उदयपुर अध्यक्ष शमशेर खान ने कहा कि निर्माण मजदूर श्रम विभाग – ई मित्र के बीच ठोकरे खा रहा हैस ई मित्र द्वारा मन माफिक तरीके से मजदूरों से श्रमिक कार्ड योजना के लिए आवेदन का अधिक शुल्क लिया जा रहा हैस श्रमिकों के ऑनलाइन आवेदन छोटी – छोटी खामियों के नाम पर बार- बार खारिज होते रहते है। श्रम विभाग में जाओं तो ई मित्र पर भेजते है, ई मित्र पर जाओं तो श्रम विभाग में भेजते है। साथ ही बार – बार ई मित्र पर शुल्क देना पड़ता है। निर्माण मजदूर वह तबका जो रोजाना कमाकर दाल – आटा लाता है। ऐसे में ऑनलाइन सेवाओं के लिए श्रम विभाग, स्वयं कैंप लगाए।यूनियन उदयपुर सचिव जावेद खान ने कहा कि निर्माण मजदुरों की समस्याओं को लेकर, 14 अगस्त को श्रम विभाग कार्यालय उदयपुर तथा 23 सितंबर 2024 को राज्य श्रम विभाग जयपुर में प्रदर्शन किया जाएगा।सरकार द्वारा शुभ शक्ति योजनाएं बंद कर दी गई है,लंबे समय से मजदूरों के आवेदन दिए हुए हैं किंतु उनका समय पर सरकार द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा हैसयूनियन कोषाध्यक्ष गोपाल जयसवाल ने बताया कि 1 से 20 सितंबर 2024 तक सदस्यता अभियान चलाकर , निर्माण मजदुरों को संगठन से जोड़ा जाएगा। बैठक में पार्षद एडवोकेट राजेंद्र वसीटा, अमजद खान, मुनव्वर खान, रघुनाथ सिंह, गोपाल जयसवाल ,रश्मि, चंदा देवी, देवी नट सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गंगू कुंड से आकाशवाणी कॉलोनी सूर्य नगर तक कावड़ यात्रा निकाली पेड़ लगाए, पानी बचाये और पॉलिथीन हटाने के संदेश के साथ पर्यावरण जन चेतना साइकिल यात्रा निकली