सुखेर, डबोक, सवीना क्षेत्र से चोरी गई 3 मोटरसाईकिल जब्त, शातिर चोर गिरफ्तारदिनांक 12.06.2024 को प्रार्थी रमेश चन्द्र मेघवाल पुत्र पन्ना लालमेघवाल निवासी घासा उदयपुर ने थाना सुखेर पर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 12.06.2024 को मेरी मोटरसाईकिल आर जे 27 एस एच 6193 जो अम्बेरी बावी के पास खडी की थी।उक्त स्थान से मेरी गाडी को अज्ञात बदमाश चोरी करके ले गया । वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्जकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।उदयपुर शहर में बढती दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने बाबतयोगेश गोयल जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही व माल मुल्जिमान केनिर्देश प्रदान किए। निर्देशो की पालना मे उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहरउदयपुर, कैलाशचन्द्र खटीक वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम जिला उदयपुर के सुपरविजन मेहिमाशुसिंह राजावत पु. नि. थानाधिकारी थाना सुखेर के निर्देशन मे कार्यवाही करते हुए पुलिसथाना सुखेर द्वारा टीम बनाकर माल मुल्जिमान की तलाश प्रारम्भ की गई।टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों से तथा मुखबिर मामूर किये जाकर तलाश की जा रहीथी कि आज दिनांक 13.06.2024 को टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति संदिग्धमोटरसाईकिल लेकर बेचने की फिराक में है। टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा कर रोका तोडेली भा22मामले की चोरी गई मोटरसाईकिल आर जे 27 एस एच 6193 लेकर घूम रहा था। पुलिसपूछताछ में उक्त व्यक्ति ने यह मोटरसाईकिल चोरी करना बताया। उक्त व्यक्ति का नाम पतापूछा तो अपना नाम शिवराज सिंह पुत्र जब्बर सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी पुलिस थानाहिरणमगरी के सामने, उदयपुर होना बताया। उक्त शिवराज सिंह के कब्जे से चोरी गईमोटरसाईकिल जब्त कर पूछताछ की गई तो उसने डबोक से एक मोटरसाईकिल तथा तथासेक्टर 13 से एक स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया ।उक्त सभी तीनों मोटरसाईकिल अभियुक्त की निशानदेही से जब्त की जा चुकी है।अभियुक्त शातिर प्रवृति का बदमाश होकर नशेडी है जिससे मामले में पूछताछ जारी है तथाऔर भी चोरी की वारदातें खलने की सम्भावना है।टीम:- हिमाशुसिंह राजावत पुलिस निरीक्षक, सुनील बिशनोई हैड कानि. नारायण सिंह हैड कानि. जगदीश मेनारिया हैड कानि. अचलाराम कानि. ( विशेष भूमिका ) धनराज कानि. ( विशेष भूमिका ) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खबर का असर…..निदेशक माध्यमिक शिक्षा के आदेश का शिक्षक संघ ने किया विरोध, शिक्षक बोले समाचार पत्रों की खबरों पर संज्ञान लेने की बजाय शैक्षिक ढांचे में सुधार एवं स्कूलों में संसाधन विकसित करने चाहिए पक्षियों के लिए 500 परिंडे वितरण