उदयपुर। मेनार गांव में मेनारिया समाज ने सामाजिक परिवर्तन को लेकर बैठक की। इसमें कई खास उफैसले लिए गए हैं। दूल्हा क्लीन शेव पर घोड़ी पर चढ़ेगा। जब शादी करेगा तब उसे धोती, कुर्ता और लाल पगड़ी पहननी होगी। डीजे और प्री-वेडिंग पर रोक लगा दी गई है। शादियों को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया कि शादियों में केवल महिलाएं ही डांस करेंगी। लड़के या पुरुष डांस नहीं कर सकेंगे। वहीं रुपए वारने के सिस्टम को भी बंद करने की बात कही है। यह निर्णय अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की मेनार चौखले सहित 16 गांवों के समाज जनों की बैठक में लिए गए। इस बैठक में मेनार चौखला के अंतर्गत मेनार, रुंडेड़ा, वाना, खरसाण, खेरोदा, बांसड़ा, बाठरड़ा खुर्द, मावली डांगियान, ईंटाली, विजयपुरा, निलोद, रोहिड़ा, चौकड़ी, चौरवड़ी, फतहनगर, गवारड़ी गांवो के सैकड़ों मौतबीर पंच एकत्र हुए। वहीं समाज की अगली बैठक ग्राम खरसाण में मई माह में आयोजित करना तय किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि लड़का शादी करने जाएगा तब दाढ़ी बढ़ाकर नहीं जाएगा। उसको क्लीन शेव करके ही जाना होगा। समाज की पारंपरिक वेशभूषा धोती, कुर्ता और लाल पगड़ी पहनकर ही शादी करेगा। अगर इसकी पालना दोनों परिवार की ओर से नहीं की जाएगी तो लड़की के परिवार वाले उस लड़के से लड़की की शादी नहीं कराएंगे। शादी से पहले पाश्चात्य संस्कृति से प्रेरित होकर प्री-वेडिंग किसी भी पक्ष की ओर से नहीं की जाएगी। अपने समाज के अलावा अन्य समाज में शादी करने पर माता पिता उस लड़के लड़की को घर नही ला सकेंगे। दोनों परिवार के माता-पिता सहित परिवार समाज दंडित करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पाकिस्तान के मंत्री बोले, देश दिवालिया होने की कगार पर, पेट्रोल के दाम 289 रुपए लीटर कुत्तों के खिलाफ दी रिपोर्ट, लगाया बैनर फाड़ने व गार्ड को भौंककर धमकाने का आरोप