बालोतरा। जिले के पुलिस थाना पचपदरा में रविवार को एक चौकानें वाला मामला सामने आया है। मंडपुरा गांव में फ्लैट निर्माण का कार्य कर रही कंपनी की साइट पर कुत्तों ने कंपनी के बैनर व पोस्टर फाड़ दिए। इस पर कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस थाना पचपदरा में कुत्तों के खिलाफ मामला दर्ज करने की रिपोर्ट पेश कर दी। इतना ही नहीं कुत्तों पर सुरक्षा गार्ड को काट खाने की धमकियां देने का अजीबो व गरीब आरोप भी लगाए है। पचपदरा थानाधिकारी अमराराम का कहना है कि इस तरह का मामला मेरी जानकारी में नहीं है।कुत्तों के खिलाफ रिपोर्ट देने का ऐसा पहला मामला सामने आया है। कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से कुत्तों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस को हैरत में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11.15 बजे मंडपुरा-पचपदरा में फ्लैट निर्माण का कार्य कर रही कंपनी महारूप बिल्डकॉन की साइट पर पहुंचे दो कुत्तों ने प्रवेश द्वारा के आगे लगा बैनर व पोस्टर फाड़ दिया।कुत्तों की यह हरकत में सीसीटीवी में कैद हो गई। रविवार सुबह जब कंपनी के प्रतिनिधि साइअ पर पहुंचे तो पोस्टर व बैनर फटे हुए मिले। इस पर सीसीटीवी फुटेज देख्ने पर पता चला कि कुत्तों ने पोस्टर व बैनर फाड़ दिए। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस थाना पचपदरा पहुंचकर रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि 30 मार्च की रात को अपराधियों ने पहले कंपनी की साइट पर रैकी की। इसके बाद देर रात कुत्ते एक राय होकर पहुंचे और गेट पर लगे पोस्टर व बैनर फाड़ दिया। साइट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड को कुत्तों ने भौंककर धमकाते हुए काट खाने की धमकियां भी दी। कंपनी की ओर से दी गई शिकायत सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रही है। इसके बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेनारिया समाज का निर्णय, इंटरकास्ट मैरिज पर बैन, शादी में सिर्फ महिलाएं ही डांस करेंगी पैसे नहीं वार सकेंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तबीयत नासाज, सांस लेने में तकलीफ, एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती