24 न्यूज़ अपडेट.निम्बाहेडा। अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के चुनाव संपन्न होने के बाद अब नवनिर्वाचित पदाधिकारी और समाज में सेवा कार्य करने वालों का विभिन्न जगहों पर सम्मान समारोह किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को निंबाहेड़ा में बालाजी मंदिर पर चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ जोन के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ समाजसेवी पृथ्वीराज मेनारिया द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एवं समाजसेवियों का साफा एवं ऊपरना पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पृथ्वीराज मेंनारिया ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी आने वाले समय में समाज को अपनी नेतृत्व क्षमता से और भी ऊंचाई पर ले जाएंगे। बताया गया कि निम्बाहेड़ा में मेनारिया समाज के बच्चों के लिए हॉस्टल निर्माण की तैयारी चल रही है जो सभी के सहयोग से शीघ्र ही अपना मूर्त रूप लेगी।इस अवसर पर अखिल भारतीय मेनारिया समाज के राष्ट्रीय महामंत्री भरत मेनारिया धीनवा ने कहा कि समाजहित में और भी महत्वपूर्ण और सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे तथा समाज को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहकर सभी को साथ लेकर समाज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।इस दौरान अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज समिति के पूर्व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मेहता संपादक मेनारिया सन्देश प्रतापगढ़ का समाज हित में किए गए सेवा कार्यों के लिए साफा एवं ऊपरना पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम मेंभरत मेनारिया राष्ट्रीय महामंत्री,सत्यनारायण शर्मा मंत्री, चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ जॉन, बाबूलाल नागदा कानाखेड़ा,यशवंत मेनारिया मंत्री मेनार, ओमप्रकाश मेंनारिया उपाध्यक्ष मेनार, डमरलाल मेनारिया भादवामाता मंत्री मध्य प्रदेश जोन, श्याम नागदा समाजसेवी रेवली देवली, लाला नागदा रेवली देवली, प्रकाश पुरोहित उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जोन,रामबाबू नागदा पूर्व उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जोन कानाखेड़ा, कन्हैयालाल शर्मा धीनवा, समाजसेवी सोहनलाल मेनारिया रानीखेड़ा, शिक्षाविद बद्रीलाल शर्मा, निम्बाहेडा मुकेश मेंनारिया, रानीखेड़ा, बाबूलाल नागदा नागदा बस खानखेड़ी,सोहनलाल मेनारिया, शांतिलाल मेनारिया जलमिडी, दशरथ मेनारिया ओछड़ी, उपाध्यक्ष चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ जोन का सम्मान किया गया। इस दौरान हजारों की तादाद में समाजजन ने अपनी उपस्थिति दी। सभी का सहभोज के साथ कार्यक्रम समापन हुआ। आभार पृथ्वीराज मेनारिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन घनश्याम मेंनारिया निकुम्भ ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पेंशनर्स समाज के वे दूत हैं, जो समाज में फैल रही विकृतियों को रोकने में सक्षम- कृपलानी कनेरा नायब तहसीलदार का कार्यभार एवं नव निर्मित उप तहसील भवन में कार्य का हुआ शुभारम्भ