रिपोर्ट- कमलेश झडोला 24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर. राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में सातों सीटें जीतने का लक्ष्य तय करने वाली बीजेपी बूथ मैनेजमेंट पर खासा जोर दे रही है. इसके लिए पार्टी ने हर बूथ पर बूथ कमेटी का गठन किया है और हर बूथ पर मतदाता सूची के जरिए हर घर के एक-एक मतदाता की पहचान की जा रही है ।पार्टी बूथ समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के समूहों को भी प्रेरित करने का प्रयास कर रही है ताकि मतदाताओं को समूहों में अपने घरों से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया जा सके. बीजेपी वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने में जुटी विधानसभा चुनाव में पिछली बार की तुलना में सलूंबर विधानसभा क्षेत्र में कम मतदान से सतर्क बीजेपी अब उपचुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपने बूथ प्रबंधन को मजबूत करने में लग गई है । नामांकन के बाद सलूंबर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी मतदाताओं को घर से निकलकर बूथ पर जाकर वोट डालने के लिए प्रेरित करने के लिए बूथ कार्यकारिणी को फिर से सक्रिय करने में लग गई है । जिसके लिए सलूंबर नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा को दी गई है। विधायक ने अपनी टीम के साथ सलूंबर नगर क्षेत्र के 13 बूथ पर कार्यकारिणी से चर्चा की। विधायक ने सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है । विधायक गोपी चंद मीणा ने बताया कि जीत के लिए बूथ को मजबूत करना जरूरी है । सलूंबर नगर के 13 बूथ की कार्यकारिणी की लगातार बैठक ली जा रही है । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भावी विधायकों का धन प्रबंधन : बोलेरोधारी प्रत्याशी मगर रिटर्न नहीं भरते, 10 लाख घर में कैश हैं मगर बैंक में नहीं रखते अंतरराष्ट्रीय सटोरिया सलूंबर के भाई-बहन की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, ऑनलाइन गेमिंग से ठगी का मामला