ऑनलाइन गेमिंग के जरिये आम लोगों से ठगी करने के मामले में आरोपी सलूंबर निवासी भाई-बहन की अग्रिम जमानत अर्जी सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी। पुलिस के पास इन दोनों के कपासन निवासी सट्टा कारोबारी पार्षद रहे बालमुकंद ईनाणी के सहयोगी व पाटर्नर के रूप में दुबई से सटटा चलाने का इनपुट है। इन लोगों द्वारा जोगणिया बुक ऐप से ऑनलाइन गेमिंग के जरिये लोगों के साथ ठगी करने का मामला साइबर थाना चित्तौड़गढ़ में दर्ज है। मुख्य सूत्रधार बालमुकुंद ईनाणी कुछ समय गिरफ्तार होकर अभी जेल में है। उसके सहयोगी ताहेरा स्कूल के पास बोहरावाड़ी सलूंबर निवासी कामाक्षी पुत्री मनोहरलाल चौबीसा व उसके भाई संजय चौबीसा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सेशन कोर्ट चित्तौड़गढ़ में अग्रिम जमानत अर्जी लगाई थी। जो कोर्ट ने खारिज कर दी। उल्लेखनीय है कि बालमुकंद ईनाणी को कुछ समय पूर्व पुलिस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वो कामाक्षी चौबीसा के साथ ही दुबई की फ्लाइट में बैठने वाला था। अहमदाबाद एयरपोर्ट थाना पुलिस की चूक से तब कामाक्षी हाथ से निकल गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बूथ जीतो, चुनाव जीतो…’, सलूंबर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को बीजेपी का नया प्लान , जहाजपुर विधायक सहित कई पदाधिकारी उतरे मैदान में क्वार्ट्ज पत्थर का अवैध खनन ,जिले में ‘सफेद सोने’ की जमकर हो रही कालाबाजारी, सड़कों पर दौड़ रहे डंपर, हादसे के बाद हुआ खुलासा