24 न्यूज़ अपडेट बांसवाड़ा। सदर थाने के सामने शिक्षक के सूने मकान में नकाबपोश पांच बदमाशों ने चोरी की वारदात की। घर से निकलकर भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। चोर आधे घंटे में वारदात कर मौके से फरार हो गए। घर से बाहर निकलते वक्त कुत्ते पीछे पड़े तो सदर थाने की तरफ जाते दिखाई दिए। वारदात जनकपुरी रेसीडेंसी में शिक्षक उमेश वैष्णव पुत्र शंकरदास वैष्णव के घर हुई। उमेश परिवार सहित घाटोल में रिश्तेदार के वहां भागवत कथा के आयोजन में गए थे। सुबह 5 बजे पड़ोसियों ने फोन करके चोरी की वारदात होने की जानकारी दी तो तुरंत उमेश परिवार सहित घर पहुंचे। घर के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। पांच बदमाश घर के अंदर प्रवेश करते और निकलते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट में बताया कि पत्नी के पर्स मे रखें 20 ग्राम सोने के टॉप्स, 30 ग्राम चांदी के कड़े, 5 हजार नगदी और परिवार जनों के अंदर रखें कपड़े इत्यादि सामान चोरी करके ले गए। पिछले 6 माह मे सदर थाने के सामने और पीछे करीब आसपास 500 मीटर दूरी में 5 से 7 चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बांसवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तारी महाअभियान में दो दिन में 258 लोगों को धरा चौरासी के 251 बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, 2 लाख 55 हजार 375 वोटर, एक ट्रांसजेंडर मतदाता