बांसवाड़ा। जिला प्रमुख के चुनाव में इस बार मुकाबला कांग्रेस और भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के प्रत्याशियों के बीच होता नजर आ रहा है। कांग्रेस की ओर से विकास बामणिया ने नामांकन दाखिल किया, जबकि BAP ने रीना पत्नी राकेश रावत को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की ओर से किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। ऐसे में अब चुनाव की प्रक्रिया इन दोनों उम्मीदवारों के बीच आगे बढ़ेगी।43 सदस्यीय जिला परिषद में किसी भी दल को अपने दम पर स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस के 21, BAP के 17 और भाजपा के 5 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। बहुमत के लिए 22 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में जिला प्रमुख के चुनाव में सदस्यों का समर्थन और दलों के बीच राजनीतिक समीकरण अहम रहेंगे। कांग्रेस और BAP के बीच गठबंधन को लेकर मंगलवार रात डूंगरपुर सर्किट हाउस में हुई बातचीत भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। BAP की ओर से दोनों जिलों में जिला प्रमुख पद की मांग रखे जाने की बात सामने आई थी, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। BAP सांसद राजकुमार रोत ने भी बातचीत के बावजूद समझौता नहीं होने की बात कही थी। कांग्रेस बहुमत से एक कदम दूर जिला परिषद की 43 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 22 है। कांग्रेस 21 सदस्यों के साथ इससे महज एक सीट पीछे है। BAP के 17 और भाजपा के पांच सदस्य हैं। ऐसे में जिला प्रमुख के चुनाव में BAP की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। भाजपा की ओर से नामांकन नहीं किए जाने की सूचना है। नामांकन के बाद जिला परिषद सदस्यों को शपथ दिलाई गई और पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संभाली। दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी, फिर चुनाव चिह्ननिर्वाचन कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। प्रत्याशियों को सुबह 11 बजे तक नामांकन का अवसर दिया गया। इसके बाद 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की गई। दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। शाम 5 बजे तक मतदान, फिर मतगणनायदि चुनाव में एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहते हैं तो दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान पूरा होते ही मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 28 नवंबर तक पंचायत चुनाव की प्रक्रियाजिला प्रमुख के बाद 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख का चुनाव होगा। इसके बाद 27 नवंबर को पंचायत समितियों के प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान चुने जाएंगे। इस तरह बांसवाड़ा में अगले चार दिन तक पंचायत राज संस्थाओं के प्रमुख पदों के चुनाव की गतिविधियां जारी रहेंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation घर में बैठकर खाना खा रहा था 18 वर्षीय अक्षय, पड़ोसी दंपती खींचकर बाहर लाए और पीट-पीटकर मार डाला