24 न्यूज अपडेट उदयपुर। राजस्थान सरकार के काबिना मंत्री बाबूलाल खराडी को धमके के मामले का आज पटाक्षेप हो गया। पुलिस ने एक राजनीति की हवा से भटके हुए फर्स्ट-ईयर में पढने वाले नौजवान को पकड़ा है। उसने बताया कि चुनावों के दौरान वह ऐसे लोगों में संपर्क में आया जिसने उसकी विचारधारा में विद्रोह की बीज बो दिए। उसने कैबिनेट मंत्री को धमकी दी चुनाव से पहले तेरा परिणाम आएगा। युवक फर्स्ट ईयर में पढ़ता है, साथ ही पार्ट टाइम केटरिंग का काम करता है। आरोपी में बताया कि अन्य पार्टी की राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित होकर उसने सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री को धमकी दी थी। इसके बाद 2 दिन बाद रविवार को पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद से युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी जितेन्द्र इंस्टाग्राम पर ’आदिवासी राजा 007’ नाम की आईडी चलाता है। साइबर एक्सपर्ट की मदद से आरोपी जितेन्द्र कुमार अहारी (21) पुत्र हाजा राम अहारी निवासी बजारिया थाना खेरवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपने मोबाइल से इंस्टाग्राम आईडी के जरिए मंत्री खराड़ी को धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को मोबाइल जब्त करते हुए उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 384 और 506 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस मामले में पुलिस के प्रेसनोट से यह सामने आया है कि कोटडा थाने में 3 मई को प्रार्थी भीमा पिता हरिसिंह जाट हाल गनमैन केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराडी ने थाने पर रिपोर्ट दी कि मंत्रीजी को इंस्टाग्राम आईडी कमेंट पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस पर प्रकरण दर्ज किया गया। अब सवाल यह उठ रहा है कि मंत्रीजी ने खुद यह रिपोर्ट क्यों नहीं करवाई गनमैन से क्यों करवाई। जबकि पहले यह बताया जा रहा था कि उनके बेटे ने पुलिस में रिपोर्ट दी है और कई मीडिया समूहों ने इसी को रिपोर्ट भी किया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कार्ल मार्क्स की जयंती मनाई : मार्क्स ने मानव मुक्ति और शोषण मुक्त दुनिया का नक्शा दिया – प्रो चंडालियापूंजीवादी तमाम प्रयासों के बाद भी , मार्क्सवाद का विकल्प नहीं दे पाया – सिंघवी निः शुल्क निदान एवं मार्गदर्शन कैंप में उमड़े षहरवासी