24 न्यूज उदयपुर। अहमदाबाद के विखयात हॉस्पिटल कृष्णा शैल्बी तथा उपभोक्ता अधिकार संगठन राजस्थान प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में एक मेडिकल चेकअप कैम्प सुप्रसिद्ध क्त.विक्रम शाह की टीम द्वारा, प्रदेश कार्यालय 227 उतरी सुंदरवास पर निः शुल्क निदान एवं मार्गदर्शन कैंप का आयोजन रखा गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष दलपत सिह जैन एवं प्रदेश सचिव करण मल जारोली एवं ऊर्जा प्रकोष्ट के वाई के बोलियाँ द्वारा प्रोग्राम के मुख्य चिकित्सक डॉ. विक्रम शाह की सहयोगी टीम डॉ. चिराग जैन, डॉ. मौलिक गोस्वामी, डॉ. राज लिम्बानी, डॉ. नवेंदु रंजन, डॉ. सत्यजीत दीक्षित, डॉ. अजरूदीन शेख, डॉ. नीलय शाह एवं कार्यक्रम संयोजक अशोक चौधरी का स्वागत कर प्रोग्राम के शुरुवात का शानदार तरीके से आगाज़ किया गया। शैल्बी हॉस्पिटल के कर्मचारियों द्वारा सभी मरीजो की रिपोर्ट देखकर उनका रेजिस्ट्रेशन कर संबंधित डॉक्टर के पास भेजा गया। राजस्थान प्रदेश उपसचिव श्री प्रकाश लूणदिया (जैन) ने बताया की इस अभियान मे तकरीबन 225 से अधिक मरीजो ने हिस्सा लिया जिसमे स्पाइन सर्जन, न्यूरो सर्जन, अस्थि रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, मूत्र रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहे। जिला उप सचिव पारस खुर्दीया द्वारा सभी पधारे हुए डॉक्टर्स एवं मेहमानों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर उपभोक्ता संगठन के आशालता सिंघवी, अन्नपूर्णा गौड़, समाजसेवी मोती लाल माथुर, मालती माथुर, परंजीत सिंह अरोड़ा, जगदीश अरोड़ा, तुलसी नागदा, रोशन लाल गायरी एवं अन्य नागरिकगण मौजूद थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बड़ा सवाल-मंत्री खराड़ी ने गनमैन भीमा जाट से क्यों करवाई एफआईआर वकील ने कहा-कल पेशी पर उदयपुर नहीं आएंगे उपदेश राणा, सूरत में मौलवी ने ली थी राणा की हत्या की 1 करोड़ की सुपारी