24 News Update उदयपुर। उदयपुर में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर राजनीति गरमा गई है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी नगर निगम प्रांगण में धरना-प्रदर्शन कर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रही है।कांग्रेस ने शहर में बिगड़ती व्यवस्थाओं और कथित भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए निगम को पूरी तरह विफल बताया है। पार्टी का आरोप है कि शहर की सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है और जगह-जगह गड्ढों ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है।सफाई व्यवस्था को लेकर भी कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शहर के कई इलाकों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जबकि अंदरूनी शहर में सीवरेज की समस्या विकराल रूप ले चुकी है और नालियां जाम पड़ी हैं।पर्यटन नगरी होने के बावजूद प्रमुख पर्यटन स्थलों की हालत खराब होने, आयड़ नदी घोटाले, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और 272 प्लॉट घोटाले जैसे मुद्दों को लेकर भी कांग्रेस ने नगर निगम पर निशाना साधा है।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम हर मोर्चे पर फेल साबित हुआ है और आम जनता गंदगी, बदबू और अव्यवस्थाओं से परेशान है। वहीं पार्टी प्रवक्ता शिवशंकर मेनारिया ने कहा कि अब कांग्रेस इन मुद्दों पर निर्णायक संघर्ष करेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। गुरूवार को सुबह 11 बजे निगम प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शादी का झांसा देकर युवती से 3 साल तक दुष्कर्म सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 15 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं