24 न्यूज अपडेट उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र की राजग सरकार कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश भारत के बजट को भारतीय जनता पार्टी उदयपुर ने संपूर्ण देश की जनता के लिए सुखद बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने गांव गरीब किसान नौजवान महिलाओं के सशक्तिकरण नौकरी पेशा व्यक्तियों एमएसएमई सेक्टर सहित हर वर्ग की जरूरत और उनकी तकलीफों के समाधान की योजनाओ के प्रावधान रखे हैं इस बजट में। भारत को आर्थिक उन्नति की ओर ले जाने वाला बजट है यह। भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट आम जनता के लिए सर्व स्पर्शी सर्व समावेशी विकासोनमुखी बजट है जो देश की संपूर्ण जनता की आशा और आकांक्षा को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस बजट में हर वर्ग के विकास का पूरा ध्यान रखा है। देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि अमित कल के संकल्पों को पूरा करने में विकसित भारत का बनाया गया यह बजट सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में मध्यम वर्गीय एवं निम्न वर्गीय जनता के उत्थान के लिए अनेकों योजनाओं को सम्मिलित किया है जिससे उनके जीवन स्तर में वृद्धि हो सके।राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के प्रथम बजट को देश की जनता के प्रति अंत्योदय की भावना से कार्य करने और नवाचार अनुसंधान और विकास में विशेष ध्यान रखते हुए आने वाली पीढ़ी के सुधार के लिए जो रोजगार हेतु प्रयत्न किए हैं वह सराहनीय है।भारतीय जनता पार्टी के उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासियों की ऐतिहासिक उपेक्षा व अभाव से बाहर लाने एव युवा, गरीब, महिलाओ व अन्नदाता किसान के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बजट है। यह बजट विकसित भारत के लिए अखिल भारतीय ग्रोथ इंजिन का काम करेगा। इसकी 9 प्राथमिकताएं सम्पूर्ण सामाजिक जीवन को कवर करती है। पीएम-जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान में 63 हजार ग्रामों का रूपांतरण होगा जिससे 5 करोड़ जनजाति लोगों को लाभ होगा। पूर्वोदय योजना, कौशल विकास, व्यवसाय में सुगमता, जलवायु अनुकूल खेती, एनपीएस में अधिक प्रगतिशील बनाने, आयकर में एसडी 75 हजार करने, पीएमजीएसवाई, पीएम आवास, कई कर राहत भी सभी को राहत देते है।भारतीय जनता पार्टी शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि इस बजट में एंप्लॉय लिंक इंसेंटिव स्कीम लागू कर करोड़ नौजवान बेरोजगारों के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त करने का एक उच्च कोटि का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए कौशल विकास एवं प्रशिक्षण में ₹5000 के स्थाई फंड साथ एक करोड़ नौजवानों को बड़ी कंपनियों में कार्य सीखने का अवसर प्राप्त होगा जिससे उनके रोजगार के सृजन में अनेक अवसर प्राप्त होंगे।ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने कहा कि इस बजट में ग्रामीण क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में रहा है हर वर्ग को जो राहत प्रदान की है और मध्यम एवं निम्न वर्ग के लोगों के लिए जिस प्रकार की अनेकों योजनाएं बनाई है कृषि के क्षेत्र में अनेकों योजनाओं से अन्नदाता के जीवन को समृद्धशाली बनाने का प्रयास सरकार ने अपने बजट में किया है इस प्रकार जनजाति समाज दलित एवं पिछड़ों को किस प्रकार से सशक्तिकरण कर उन्हें शिक्षा और अनेकों प्रकार की व्यवस्थाओं में पूर्ण कर उनके जीवन स्तर को वृद्धि करने के प्रावधान इस बजट में साफ दिखाई देते हैं।भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहां की देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट में अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग वर्ग के लिए जिस प्रकार से बजट की रचना की है वह संपूर्ण देशवासियों के जीवन स्तर मे वृद्धि करेगाभारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत शहर जिला महामंत्री डॉक्टर किरण जैन गजपाल सिंह राठौड़ मनोज मेघवाल देहात जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा जिला प्रमुख ममता कुंवर पवार उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, महापौर गोविंद सिंह टांक,उप महापौर पारस सिंघवी,प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश भट्ट युधिष्ठिर कुमावत भंवर सिंह पवार महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मांडावत, आपदा एवं राहत विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ जिनेंद्र शास्त्री विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रवीण खंडेलवाल, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी पूर्व महापौर रजनी डांगी चंद्र सिंह कोठारी ने केंद्र सरकार के इस बजट को विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट में राम राज्य की अवधारणा को पूरा करने वाले प्रावधानों को लागू करने की दिशा में अनेकों कदम उठाए हैं यह जनहितैषी एवं दूरदर्शी बजट है जिस बजट में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी एवं उनके सशक्तिकरण हो इसके लिए विभिन्न योजनाओं को रखा है छोटे व्यापारियों के लिए एवं लघु उद्योगों के लिए प्रगति के लिए रास्ते खुले ऐसी व्यवस्था बजट में की है मैन्युफैक्चरिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया है इस बजट से मिडिल क्लास के लोगों को ताकत मिलेगी और नौजवानों को रोजगार के अनेकों अवसर प्राप्त होंगे।भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह शक्तावत तखत सिंह शक्तावत अतुल चंडालिया वंदना मीणा राजकुमार चित्तौड़ा खूबी लाल पालीवाल हंसा माली देवीलाल शर्मा विजयलक्ष्मी कुमावत जिला मंत्री सपना कुरडीया गजेंद्र भंडारी करण सिंह शक्तावत सुभाषिनी शर्मा अमृत मेनारिया दीपक बोलिया उषा डांगी, रवि नाहर भारतीय जनता पार्टी संभाग मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल सह प्रभारी सुधीर जैन महेंद्र सागेला, अशोक आमेटा, कमल कुमावत कन्हैयालाल साहू बंसीलाल डांगी खुबेश सुथार, लघु उद्योग भारती के जिला कोषाध्यक्ष यशवंत मंडावर ने केंद्र के बजट की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा व्यवस्था उगता हो इसके लिए डिफेंस सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने के प्रावधान के साथ ही इसके बजट में बढ़ोतरी कर देश को सशक्त और सुरक्षित बनाने का प्रावधान बजट में किया है। पर्यटन के क्षेत्र में कई संभावनाएं प्रस्तुत की है जिस देश ही नहीं दुनिया का पर्यटन हमारे देश में आने को ललित रहे 3 करोड नए घर बनाकर गरीबी समाप्त करने का व्यवस्था अपने बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। लघु उद्योगों की सहायता के लिए कई योजनाएं भी बनाई है। यह बजट देश का सुनहरा भविष्य लेकर आएगा और आने वाले वर्षों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरेगी ऐसी व्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी सरकार ने इस बजट के साथ तय कर एक विकसित भारत की नींव रखी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खंभे पर करंट के बाद लगी लाइनमैन की बॉडी में आग, एक पैर कटकर हुआ अलग, क्रेन से उतारी डेडबॉडी बजट से सूक्ष्म व छोटे उद्योग और व्यापारिक संस्थानों को मिला लाभ : मनोज जोशी